Maharashtra: पति ने पत्नी पर पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया! तीसरी बेटी होने से था नाराज

Maharashtra News: पीड़िता की बहन ने मुंबई पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा कि आरोपी अपनी पत्नी को तीन बेटियों को जन्म देने को लेकर ताना मारता था और अक्सर इस बात को लेकर उससे झगड़ा करता था। शिकायत में कहा गया है कि गुरुवार रात ऐसी ही एक बहस के दौरान उसने कथित तौर पर उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई

अपडेटेड Dec 28, 2024 पर 9:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Maharashtra: पति ने पत्नी पर पेट्रोल डाला कर जिंदा जलाया! तीसरी बेटी होने से था नाराज

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट्र के परभणी में एक व्यक्ति ने तीसरी बेटी को जन्म देने के लिए अपनी पत्नी को कथित तौर पर आग लगा दी। आरोपी की पहचान 32 साल के कुंडलिक उत्तम काले के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने गुरुवार रात मुंबई से करीब 520 किलोमीटर दूर गंगाखेड़ नाका में अपनी पत्नी मैना पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। पीड़िता की बहन ने मुंबई पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा कि आरोपी अपनी पत्नी को तीन बेटियों को जन्म देने को लेकर ताना मारता था और अक्सर इस बात को लेकर उससे झगड़ा करता था।

शिकायत में कहा गया है कि गुरुवार रात ऐसी ही एक बहस के दौरान उसने कथित तौर पर उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई।

अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, "गुरुवार की रात, ऐसी ही एक बहस के बाद, उसने उस पर पेट्रोल डाला और उसे आग लगा दी। वह चिल्लाते हुए घर से बाहर भागी, जहां लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि, तब तक वह गंभीर रूप से जल चुकी थी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।"


गंगाखेड़ पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि काले को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुणे में एक शख्स ने नाबालिग लड़कियों की हत्या कर दी

इस बीच, इस हफ्ते की शुरुआत में, महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध के एक और मामले में, पुणे में एक 54 साल के व्यक्ति ने कथित तौर पर 8 और 9 साल की दो नाबालिग बहनों का यौन उत्पीड़न किया और उनकी हत्या कर दी।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी अजय दास, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और राजगुरुनगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक छोटे रेस्टोरेंट में कुक का काम करता है, उसने कथित तौर पर बुधवार को इस वारदात को अंजाम दिया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “दास पीड़ित परिवार का पड़ोसी था। बुधवार को हमें दो नाबालिग बहनों के लापता होने की शिकायत मिली। बाद में, उनके शव उनके घर के पास पानी भंडारण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रम के अंदर पाए गए।”

पुलिस ने कहा कि दास ने कथित तौर पर पहले छोटे बच्चे का यौन उत्पीड़न किया। जब बड़ी बहन उसे ढूंढने निकली, तो उसने उसे भी निशाना बना लिया। अधिकारी ने कहा, दास ने दोनों बहनों की भी हत्या कर दी।

उन्होंने कहा, “हमें जानकारी मिली कि दास गुरुवार को ट्रेन से भागने की तैयारी में था। हमारी टीम ने उसे पुणे शहर के पास एक होटल से पकड़ा। उस पर दो नाबालिग लड़कियों से बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।”

Bihar: फोटो जर्नलिस्ट को लोहे की रॉड से पीट कर मार डाला, पड़ोसी और पत्नी के झगड़े में कर रहे थे बीच-बचाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।