Power Crisis: भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से परेशान हुईं धोनी की पत्नी साक्षी, झारखंड सरकार से पूछा ये तीखा सवाल

Sakshi Dhoni का यह ट्वीट लंबे समय बाद आया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि झारखंड में बिजली कटौती कितनी बड़ी समस्या है

अपडेटेड Apr 26, 2022 पर 12:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
झारखंड में एक तरफ तो भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर घंटों बिजली कटौती हो रही है

भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने भीषण गर्मी के बीच राज्य में बिजली संकट को लेकर झारखंड सरकार पर हमला बोला है। साक्षी धोनी ने एक ट्वीट कर झारखंड में बिजली कटौती को लेकर सवाल उठाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड में एक तरफ तो भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर घंटों बिजली कटौती हो रही है।

ये भी पढ़ें- CBSE Term 2 Exams 2022: सीबीएसई टर्म 2 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, यहां जानें सभी डिटेल

उन्होंने ट्वीट कर झारखंड सरकार से पूछा है कि प्रदेश में सालों से बिजली संकट क्यों बना हुआ है? उन्होंने ट्वीट किया, 'झारखंड के एक टैक्सपेयर होने के नाते मैं यह जानना चाहती हूं कि यहां आखिर इतना बिजली संकट क्यों है? हम बिजली बचाने को लेकर अपनी भूमिका गंभीरता से निभा रहे हैं।'


पहले भी जता चुकी हैं नाराजगी

इस ट्वीट से पहले भी उन्होंने करीब दो साल पहले भी झारखंड में बिजली कटौती को लेकर ट्वीट किया था। 19 सितंबर 2019 को अपने एक ट्वीट में साक्षी ने कहा था कि रांची में लोग रोजाना बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। रोज चार से सात घंटे तक बिजली काटी जाती है। आज 19 सितंबर 2019 के दिन भी पांच घंटे से बिजली नहीं है। आज मौसम भी अच्छा है और कोई त्योहार भी नहीं है। मुझे उम्मीद है कि संबंधित विभाग द्वारा इस समस्या पर ध्यान दिया जाएगा।

साक्षी के ताजा ट्वीट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इतने लंबे समय बाद भी झारखंड में बिजली कटौती को लेकर अभी तक कुछ ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हालांकि, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने दावा किया है कि उन्होंने बिजली सप्लाई को काफी हद तक सुधार लिया है।

झारखंड के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 28 अप्रैल तक रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू और चतरा में भीषण लू चलने लगेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।