Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला के साथ दरिंदगी करने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ठाणे जिले के एक व्यक्ति पर 27 वर्षीय महिला से बलात्कार करने, उसे ब्लैकमेल कर शादी के लिए मजबूर करने और उसे सिगरेट तथा गर्म तवे से जलाने का आरोप है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि चार साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़िता की आरोपी से दोस्ती हुई थी, जिसके बाद ये घटनाएं शुरू हुईं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर 38 वर्षीय व्यक्ति और उसकी मां समेत उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
