सोशल मीडिया पर प्यार की कई मिसालें इन दिनों दिखाई देती हैं। जहां सीमा हैदर अपने इंडियन लवर के लिए अपने पति को छोड़ हर सीमा लांघ भारत में आ गई। वहीं अंजु ने पाकिस्तानी शख्स से प्यार की खातिर शादी रचा ली। लोग अकसर प्यार में अपने परिवार, समाज और ना जाने किस-किस से भिड़ जाते हैं। कई बार ये प्यार इतना गहरा हो जाता है कि लोग अपनी पहचान तक बदलने के लिए तैयार हो जाते हैं। मलेशिया में एक महिला ने अपने प्रेमी से शादी के लिए अपने पुरखों की करोड़ों की जायदाद को ठुकरा दिया। जब परिवार लड़के के साथ शादी के लिए तैयार ना हुआ तो महिला ने परिवार को ही छोड़ दिया।