Get App

मुंबई के धारावी से 14 साल की लड़की बनने चली ब्यूटी ब्रांड का फेस, इंस्टाग्राम पर 2 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलोअर्स

धारावी की रहने वाली मलीशा खरवा के मॉडलिंग करियर को अब एक नया आयाम मिला है। मलीशा जहां इंस्टाग्राम पर मॉडलिंग किया करती थीं अब वो Forest Essential का फेस बनने जा रही हैं। पिछले तीन सालों से लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव मलीशा ने लोगों का खूब प्यार और सपोर्ट हासिल किया है। मलीशा अपनी पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग करना चाहती हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 22, 2023 पर 2:11 PM
मुंबई के धारावी से 14 साल की लड़की बनने चली ब्यूटी ब्रांड का फेस, इंस्टाग्राम पर 2 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलोअर्स
2020 में मलीशा खरवा को मॉडलिंग करने के लिए एक हॉलीवुड एक्टर ने प्रेरित किया था

Princess From The Slum: मुंबई को ऐसे ही सपनों का शहर नहीं कहा जाता। लोग इस शहर में बड़े-बड़े सपनों की चाहत में आते हैं। उनकी मेहनत उन्हें कामयाबी की ओर ले जाती है। ऐसा ही कुछ एक 14 साल की लड़की मलीशा खरवा के साथ हुआ। धारावी की झोपड़पट्टी में रहने वाली मलीशा आज किसी स्टार से कम नहीं है। उन्हें Forest Essential अपने The Yuvati Collection कैंपेन का हिस्सा बनाने जा रहा है। मलीशा की एक आम लड़की से इंस्टा Princess From the Slum बनने की कहानी बेहद दिलचस्प है।

हॉलीवुड एक्टर ने दी पहचान

2020 में मलीशा खरवा पर हॉलीवुड के एक्टर रॉबर्ट हॉफमैन की नजर पड़ी। बस एक वो वक्त था और एक आज का वक्त है मलीशा के इंस्टाग्राम पर दो लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो अकसर अपने इंस्टा पोस्ट में #princessfromtheslum लिखती हैं यानि झोपड़पट्टी की राजकुमारी। खरवा कई मॉडलिंग असाइनमेंट्स का हिस्सा रही हैं और इसके अलावा एक शॉर्ट फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। मलीशा की शॉर्ट फिल्म का नाम Live Your Fairytale है।

लोगों ने की तारीफ

Forest Essential ने मलीशा की एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि अपनी आंखों के सामने अपने सपनों को पूरा होते देख उसका चेहरा जगमगा उठा। मलीशा की कहानी लोगों के लिए एक रिमाइंडर है कि सपने सच में पूरे होते हैं। लोगों ने मलीशा के ब्यूटी ब्रांड का फेस बनने पर खुशी जाहिर की। मलीशा को इसमें देख के उनके चाहने वाले बहुत खुश हैं। एक फैन ने कमेंट किया कि हमारे देश में सांवली लड़कियों को कभी भी भी ब्यूटी ब्रांड्स में नहीं लिया जाता था हालांकि अब समय बदल गया है।

पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग

मलीशा ने भी इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि Forest Essential के साथ किया गया उनका ये कैंपेन उनकी लाइफ का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। मलीशा का सपना एक मॉडल बनने का है लेकिन वो अपनी पढ़ाई के साथ-साथ ये काम करना चाहती हैं।मैं एक मॉडल बनना चाहती हूं लेकिन पढ़ाई हमेशा से मेरे लिए पहले रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें