Mamta Kulkarni News: हाल ही में किन्नर अखाड़े ने आंतरिक तनाव के कारण पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया। किन्नर अखाड़े के कथित संस्थापक ऋषि अजय दास ने आपत्ति जताते हुए किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर त्रिपाठी और कुलकर्णी को पदमुक्त करने की घोषणा की थी। अजय दास ने कहा कि त्रिपाठी ने सनातन धर्म और देश हित को दरकिनार करके देशद्रोह जैसे मामले में लिप्त ममता कुलकर्णी को अखाड़े की परंपरा का अनुपालन किए बगैर सीधे महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक कर दिया।
