Mango Leaves: कैंसर और डायबिटीज के लिए रामबाण हैं आम के पत्ते, ऐसे करें इस्तेमाल

Mango Leaves Benefits: आम ही नहीं बल्कि आम के पत्ते भी सेहत के लिए फायदेमंह होते हैं। इसके पत्ते कई गंभीर बीमारियों को ठीक करने में कारगर हैं। यह ना सिर्फ डायबिटीज बल्कि हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। आम के पत्तों के इस्तेमाल से कई बीमारियों से निपटने में मदद मिलती है। औषधीय गुण अधिक होने के कारण इसका आयुर्वेदिक दवाओं में भी इस्तेमाल होता है

अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी आम के पत्ते काफी लाभदायक हैं

Mango Leaves Benefits: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। आम का सीजन भी आ गया है। आम खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यह सेहत के लिए फायदा करता है। लेकिन आम के पत्ते भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने गए हैं। आम के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। आम के पत्तों का इस्तेमाल पूजा पाठ में किया जाता है। लेकिन आप बीमारियों से भी निपटने के लिए आम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन पत्तों से कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। यह कैंसर, स्किन की समस्या, अल्सर जैसे तमाम रोगों के लिए फायदेमंद है।

आम की पत्तियों में विटामिन A, B, C, तांबा, पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनमें एंटीमाइक्रोबियल गुण भी मौजूद होते हैं। इससे डायबिटीज, किडनी स्टोन, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, पेट का अल्सर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए बेहद कारगर है।

आम के पत्तों के फायदे


डायबिटीज

डायबिटीज के रोगियों के लिए आम के पत्तों को उबालकर पीने से काफी राहत मिलती है। इनमें एंथोसाइनिडिन नामक टैनिन होता है। जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आम के पत्तों को उबालकर पीने से डायबिटीज के लक्षणों से आराम मिल सकता है। सुबह के समय खाली पेट आम के पत्तों को चबाना भी अच्छा होता है। हालांकि, कच्चे आम के पत्तों को कम खाना चाहिए। इसलिए इन्हें उबालकर खाने पर अत्यधिक जोर दिया जाता है। आम के पत्तों के अलावा डाइबिटीज में बैलेंस्ड डाइट और एक्सरसाइज आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मददगार साबित होगी।

Fake Cough Syrup: बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे हैं नकली कफ सिरप, सेहत के हैं दुश्मन, इन बातों का रखें ध्यान

किडनी स्टोन के लिए असरदार

आम की पत्तियां किडनी स्टोन से छुटकारा दिलाने में भी कारगर हैं। इसके लिए एक चम्मच आम के पत्तों के पाउडर को एक गिलास पानी में डालें। इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सुबह के समय इस पानी का सेवन करें। ये पानी यूरिन के जरिए शरीर से स्टोन निकालने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में करने के लिए आम के पत्ते काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन पत्तों में हाइपोटेंशन गुण मौजूद होते हैं। हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए आप आम की पत्तियों के पाउडर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

बालों के लिए फायदेमंद

आम के पत्तों से बालों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती है। इन पत्तियों में फ्लेवोनॉयड होते हैं, जो समय से पहले बालों को सफेद नहीं होने देते। साथ ही इनमें विटामिन A और विटामिन C होता है, जो कॉलेजन के उत्पादन में मदद करता है।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Mar 09, 2023 9:49 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।