Math Formula: गणित के इस फॉर्मूले को देखकर प्रोफसरों का भी दिमाग चकरा जाएगा, P+P= 28, आखिर कैसे?

Math Formula: गणित के नाम पर बहुत से लोग दूर भागते हैं। लेकिन एक बार अगर इसकी प्रैक्टिस हो जाए तो यह नीरस विषय भी आकर्षक हो जाता है। इसके फॉर्मूले भी याद करके इसे आसान बनाया जा सकता है। लेकिन सोशल मीडिया में एक ऐसा फॉर्मूला वायरल हो रहा है, जिसे आज तक आपने कभी नहीं देखा होगा

अपडेटेड Sep 02, 2024 पर 4:11 PM
Math Formula: वायरल वीडियो में एक शख्स ने P+P=28 प्रूव कर दिया है। जिसे देखकर हर कोई हंस रहा है।

सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। यह वायरल वीडियो गणित जैसे नीरस विषय पर है, लेकिन एक शख्स ने जिस तरह से गणित के फॉर्मूले को चुटकियों हल कर दिया है। उसे हल करना शायद किसी प्रोफेसर के बस की बात नहीं होगी। वीडियो में एक शख्स गणित का मजेदार फॉर्मूला बता रहा है। इस फॉर्मूले को शायद आपने भी पहली बार सुना और देखा होगा। यह एक ऐसा फॉर्मूला नजर आ रहा है, जो त्रिकोणमिति (Trigonometry) क फॉर्मूले को फेल करता नजर आ रहा है।

दरअसल, अब तक आपने जो गणित पढ़ी होगी, उसमें ये फॉर्मूला कभी नहीं आया होगा। उसका गणित पढ़ाने का तरीका देखकर बहुत से लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया तो बहुत से लोग शॉक्ड रह गए। उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर ये फॉर्मूला किसी के दिमाग में कैसे आ सकता है। आइये देखते हैं गणित के इस दिलचस्प फॉर्मूले को।

P+P= 28


वायरल वीडियो में एक शख्स गणित की क्लास ले रहा है। इसमें वो शख्स गणित का फॉर्मूला बता रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक आदमी ब्लैक बोर्ड पर लिख रहा है कि P+P= 28। पहले तो आपको लगेगा कि ये बीजगणित या फिर रेखागणित का कोई सवाल है। जिसे शख्स ने हल किया है। इस बीच वो समझाना शुरू करता है कि उसने P के 0 को हटा दिया। ऐसे में 1+1= 2 हो गया. जो P के दोनों 0 हैं, उन्हें वो ऊपर-नीचे रखता है और ये आखिरकार 8 बन जाता है। इस तरह वो अपना उत्तर प्रूव भी कर देता है।

लोगों के आए मजेदार कमेंट्स

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर memes._.marimuthu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 1.2 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि 7 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा है कि क्लास में पीछे बैठने वाले लड़के अगर मैथ के अध्यापक बन जाएंगे तो ऐसा ही होगा।

Bahraich Wolf Attack: 3 साल की बच्ची को खा गया आदमखोर भेड़िया, 1 किमी दूर मिला शव, खौफ के साए में गांव के लोग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।