Credit Cards

Video : ऊंची-ऊंची लपटों से गुजरा पंडा और छू भी नहीं पाई आग...मथुरा के इस गांव की होलिका होती है सबसे अनोखी

Viral Video: मथुरा के फालैन गांव में शुक्रवार सुबह पारंपरिक होलिका दहन किया गया। फालैन गांव में होलिका दहन के दिन प्रह्लाद मंदिर के पास एक बड़ी होलिका तैयार की गई। जिस पर से पंडा संजू को जाना था, जो पिछले एक महीने से तपस्या कर रहे थे

अपडेटेड Mar 15, 2025 पर 11:10 PM
Story continues below Advertisement
ब्रज के फालैन गांव में होलिका दहन का प्रसिद्ध उत्सव मनाया गया

Viral Video: पूरे देश में होलिका दहन और होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। होलिका दहन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। यह वीडियो मथुरा के फालैन गांव में होलिका दहन की एक अनोखी परंपरा निभाई गई। फालैन गांव में होलिका दहन के दिन प्रह्लाद मंदिर के पास एक बड़ी होलिका तैयार की गई।

फालैन गांव में शुक्रवार सुबह करीब 4:20 बजे होलिका में आग लगाई गई, जो कुछ ही देर में जलकर धधकते अंगारों में बदल गई। अब परंपरा के हिसाब से इस पर से पंडा संजू को जाना था, जो पिछले एक महीने से तपस्या कर रहे थे।

पार किया जलती होलिका


संजू पंडा ने पहले प्रह्लाद मंदिर में जल रही अखंड ज्योति पर हाथ रखा। जब उन्हें ठंडक महसूस हुई तो वे प्रह्लाद कुंड में स्नान करने गए। उनकी बहन ने जलती होलिका के चारों ओर कलश से जल चढ़ाया। इसके बाद संजू गीले शरीर और सिर्फ एक गमछे के साथ आए। कुछ ही देर बाद पंडा संजू 30 फीट ऊंची जलती हुई होलिका पर से पैदल चलते हुए उसको सुरक्षित पार हो गए।

जलती होलिका पर से पंडा संजू 30-35 कदम दौड़ते हुए पार कर गए। यह नजारा देखकर वहां मौजूद करीब 80 हजार लोग और 12 गांवों के लोगों ने "बांके बिहारी की जय" के नारे लगा रहे थे। यह अद्भुत नजारा देखकर टूरिस्ट हैरान रह गए।

यूपी टूरिज्म ने पोस्ट किया वीडियो

यूपी टूरिज्म ने इसका वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,"ब्रज के फालैन गांव में होलिका दहन का प्रसिद्ध उत्सव मनाया गया। इस मौके पर भक्त प्रह्लाद की लीला का प्रदर्शन किया गया। सबसे खास पल तब आया जब पंडा महाराज जलती हुई होलिका की लपटों के बीच से सुरक्षित गुजर गए। मथुरा का यह गांव सालों से इस अनोखी और यादगार होली परंपरा को निभाता आ रहा है।"

कितनी पुरानी है परंपरा

जानकारी के मुताबिक, ब्रज में 45 दिन तक चलने वाली होली का यह सबसे खास दृश्य होता है। यह परंपरा 5200 साल से चली आ रही है, जिसमें 12 गांवों की एक साथ जलने वाली होलिका पर पंडा दौड़ते हुए गुजरता है।

VIDEO: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पत्नी उषा को लेकर ऐसा क्या कहा कि नराज हुए लोग, जमकर हो रहे ट्रोल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।