Get App

Video : ऊंची-ऊंची लपटों से गुजरा पंडा और छू भी नहीं पाई आग...मथुरा के इस गांव की होलिका होती है सबसे अनोखी

Viral Video: मथुरा के फालैन गांव में शुक्रवार सुबह पारंपरिक होलिका दहन किया गया। फालैन गांव में होलिका दहन के दिन प्रह्लाद मंदिर के पास एक बड़ी होलिका तैयार की गई। जिस पर से पंडा संजू को जाना था, जो पिछले एक महीने से तपस्या कर रहे थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2025 पर 11:10 PM
Video : ऊंची-ऊंची लपटों से गुजरा पंडा और छू भी नहीं पाई आग...मथुरा के इस गांव की होलिका होती है सबसे अनोखी
ब्रज के फालैन गांव में होलिका दहन का प्रसिद्ध उत्सव मनाया गया

Viral Video: पूरे देश में होलिका दहन और होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। होलिका दहन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। यह वीडियो मथुरा के फालैन गांव में होलिका दहन की एक अनोखी परंपरा निभाई गई। फालैन गांव में होलिका दहन के दिन प्रह्लाद मंदिर के पास एक बड़ी होलिका तैयार की गई।

फालैन गांव में शुक्रवार सुबह करीब 4:20 बजे होलिका में आग लगाई गई, जो कुछ ही देर में जलकर धधकते अंगारों में बदल गई। अब परंपरा के हिसाब से इस पर से पंडा संजू को जाना था, जो पिछले एक महीने से तपस्या कर रहे थे।

पार किया जलती होलिका

संजू पंडा ने पहले प्रह्लाद मंदिर में जल रही अखंड ज्योति पर हाथ रखा। जब उन्हें ठंडक महसूस हुई तो वे प्रह्लाद कुंड में स्नान करने गए। उनकी बहन ने जलती होलिका के चारों ओर कलश से जल चढ़ाया। इसके बाद संजू गीले शरीर और सिर्फ एक गमछे के साथ आए। कुछ ही देर बाद पंडा संजू 30 फीट ऊंची जलती हुई होलिका पर से पैदल चलते हुए उसको सुरक्षित पार हो गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें