Reunification of MCD: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब एक ही नगर नगम होगा। लोकसभा और राज्यसभा में विधेयक के पास होने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही तीनों निगमों को एक करने वाला विधेयक कानून बन चुका है। अब तीनों निगमों (उत्तर, पूर्व और दक्षिण) को दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi- MCD) के रूप में जाना जाएगा। इसके साथ ही MCD के संभावित चुनावों पर फिलहाल ब्रेक लग गई है।
