Measles Disease: कोरोना वायरस महामारी का कहर अभी खत्म भी नहीं हुआ कि अब खसरा (Measles) की बीमारी ने टेंशन बढ़ा दी है। यह बीमारी बच्चों को अपनी चपेट में ले रही है। लिहाजा कई बच्चे अपनी जान गवां चुके हैं। इस बीमारी से विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization – WHO) की नींद उड़ गई है। (WHO) और संयुक्त राज्य रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDS) ने बयान जारी करके बताया है कि 4 करोड़ बच्चों पर भयंकर खतरा मंडरा रहा है। इनका कहना है कि ये वो बच्चे हैं, जो कोरोना वायरस महामारी के चलते खसरा की वैक्सीन नहीं लगवा पाए।
