Get App

इस कंपनी ने कर्मचारियों को दी 11 दिन की छुट्टी, न कटेगी सैलरी और न बॉस करेंगे फोन, वजह जानकर कहेंगे वाह-वाह!

Meesho Leave Policy: ई-कॉमर्स कंपनी मीशो (Meesho) ने एक अनोखा ऐलान किया है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य के लिए हर साल 11 छुट्टियां देने का फैसला किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2022 पर 4:21 PM
इस कंपनी ने कर्मचारियों को दी 11 दिन की छुट्टी, न कटेगी सैलरी और न बॉस करेंगे फोन, वजह जानकर कहेंगे वाह-वाह!
मीशो कंपनी ने पहले ही अनलिमिटेड लीव पॉलिसी का ऐलान कर चुकी है। जिसमें अस्पताल में भर्ती होने या गंभीर बीमारी पर 365 दिन की पेड लीव मिलेगा।

Meesho Leave Policy: लोगों के काम करने के तौर-तरीकों में समय के साथ बदलाव देखने को मिल रहा है। खासकर नए जमाने की कंपनियां ऑफिस के माहौल और वर्क कल्चर (Work Culture) को बदलने में बड़ा योगदान दे ही हैं। कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए इन्सेन्टिव के तौर पर गिफ्ट या कंपनी के शेयर देने का चलन काफी आम हो चुका है। अब कंपनियां लीक से हटकर कुछ काम कर रही हैं। ई-कॉमर्स कंपनी मीशो का मानना है कि अगर कर्मचारी खुश रहेंगे तो उनका मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। लिहाजा कंपनी ने 11 दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।

मीशो ने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए लगातार दूसरे साल 11 दिनों के लिए रीसेट और रिचार्ज(Reset and Recharge) ब्रेक ऐलान किया है। मीशो ने अपनी वेबसाइट पर इसके बारे में जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि इन छुट्टियों के पीछे कंपनी का मकसद कर्मचारियों मानसिक थकान से छुटकारा दिलाना है।

कंपनी के मुताबिक, फेस्टिव सीजन के बाद कंपनी कर्मचारियों को ये छुट्टियां मुहैया कराएगी। यह छुट्टियां फेस्टिव सीजन के बाद 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दी जाएंगी। इस पहल का मकसद कर्मचारियों को न सिर्फ काम से पूरी तरह ब्रेक देना है, बल्कि फेस्टिव सीजन के बिजी शेड्यूल के बाद उनके मानसिक स्वास्थ्य का भी खास खयाल रखना है। मीशो के फाउंडर संजीव बर्नवाल (Sanjeev Barnwal) ट्वीट कर कहा कि अच्छे मेंटल हेल्थ के साथ ही वर्क लाइफ को बैलेंस किया जा सकता है। लिहाजा, हमने लगातार दूसरे साल अपने कर्मचारियों को 11 दिन का ब्रेक देने का ऐलान किया है। कर्मचारी इन छुट्टियों का इस्तेमाल अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए, कहीं घूमने के लिए कर सकते हैं।

7th Pay Commission: DA बढ़ने से पहले सरकारी कर्मचारियों को लगेगा बड़ा झटका, सरकार बदलेगी ये नियम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें