वरिष्ठ राजनयिक रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) आज यानी मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत की नई स्थायी प्रतिनिधि के रूप में अपना कार्यभार संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह सोमवार को न्यूयॉर्क पहुंचीं। इसके साथ ही रुचिरा कंबोज न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत की पहली महिला दूत होंगी। वह यूएन में भारत के मौजूदा स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति की जगह लेंगी।