Mark Zuckerberg Remark Row: फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा (Meta India Apologises) ने बुधवार (15 जनवरी) को अपने CEO मार्क जुकरबर्ग की विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांग ली। मार्क ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के बाद भारत सहित अधिकांश देशों की मौजूदा सरकारों को 2024 में चुनावी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद काफी बवाल हुआ था। मेटा ने इसे "अनजाने में हुई गलती" बताया है। मेटा इंडिया के उपाध्यक्ष द्वारा माफी मांगे जाने से एक दिन पहले ही बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था कि आईटी पर संसदीय पैनल के प्रमुख इस टिप्पणी को लेकर कंपनी के अधिकारियों को तलब करेंगे।
