Get App

Michael Jackson की मूनवॉक वाली हैट की लगी बोली, 68 लाख रुपए में हुई बिक्री

Michael Jackson hat: माइकल जैक्सन की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में बेमिसाल है। उनकी मूनवॉक को आज भी डांसर्स कॉपी करने की पूरी कोशिश करते हैं। हाल ही में उनकी फेमस हैट की बोली लगाई गई। इस हैट को वो अपने ट्रेडमार्क डांस मूनवॉक के समय पर इस्तेमाल किया करते थे। इस हैट को 68 लाख रुपए में खरीदा गया है। इस हैट की बोली पेरिस स्थित ऑक्शन हाउस ने लगाई।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 27, 2023 पर 4:05 PM
Michael Jackson की मूनवॉक वाली हैट की लगी बोली, 68 लाख रुपए में हुई बिक्री
Rock Memorabilia की 200 खास आइटम्स में से ये हैट एक थी।

Michael Jackson hat: अपने खास सिग्नेचर स्टाइल मूनवॉक को करते हुए माइकल जैक्सन जिस हैट को पहना करते थे हाल ही में उसकी बोली लगाई गई। पेरिस में लगी इस बोली में ये हैट 77,640 यूरो यानी 82,170 डॉलर्स 68 लाख रुपए में बिकी। ऑक्शन हाउस Hotel Drout के मुताबिक इस ब्लैक फेडोरा की कीमत 60,000 से लेकर 100,000 यूरो तक थी। Rock Memorabilia की 200 खास आइटम्स में से ये हैट भी एक थी। इस कलेक्शन में से अब तक सबसे महंगी बोली T-Bone Walker के गिटार की लगाई गई थी। इस गिटार को 129,400 यूरो में ऑक्शन से खरीदा गया था।

माइकल जैक्सन ने जब पहली बार दिखाया था अपना आइकॉनिक डांस

1983 में Motown Concert के दौरान माइकल जैक्शन ने अपने खास हिट गाने "Billie Jean” के समय अपनी हैट का कमाल दिखाया था। इसके कुछ पल बाद ही उन्होंने अपनी स्पेशल मूनवॉक लोगों के बीच प्रेजेंट की थी। आए दिन कई दिग्गज हस्तियों की आइकॉनिक चीजों की बोली लगती रहती है। जिन्हें उनके चाहने वाले बड़े शौक से भारी कीमत अदा करके खरीदते हैं।

दिग्गज कलाकारों की चीजों को बेचने के लिए ऑक्शन हाउस हैं तैयार

Lemon Auction के को-ऑर्गेनाइजर्स ने बीते साल Noel Gallagher के तोड़े गए गिटार को ऑक्शन में बेचा था। ये वही गिटार था जिसे Paris में Noel ने अपने भाई के साथ लड़ाई के बाद तोड़ दिया था। इस इंस्ट्रुमेंट को 385,500 यूरो में बेचा गया था। इस महीने कुछ और आइटम्स की ऑक्शन लगाई जाएगी। इसमें Freddie Mercury का पियानो भी शामिल है जिसपर उन्होंने "Bohemian Rhapsody” कंपोज किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें