माइग्रेन के दर्द से हैं परेशान, अपनाएं ये टिप्स, मिनटों में दर्द की होगी छुट्टी

Migraine: सिरदर्द या माइग्रेन के कई कारण हो सकते हैं। आप इससे छुटकारा पाने के लिए कई घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। इसके लिए आपको हर बार दवाएं खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

अपडेटेड Nov 27, 2022 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
आज कल लोगों को स्ट्रेस की समस्या ज्यादा होने लगी है। इसमें पहले सरदर्द की शिकायत होती है। बाद में माइग्रेन की प्रॉब्लम हो जाती है।

Migraine: माइग्रेन सिर में बार-बार होने वाला तेज दर्द है। जिसमें खासतौर से सिर के आधे हिस्से में दर्द होता है। माइग्रेन का दर्द कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक रह सकता है। इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। जिस इंसान को माइग्रेन की समस्या होती है, वो हर वक्त सर दर्द से परेशान रहता है। कभी-कभी तो दर्द इतना ज्यादा होता है, जिसमें मतली और उल्टी तक हो जाती है। माइग्रेन का दर्द कई अन्य बीमारियों को जन्म देता है। जिसमें दिमाग को कमजोर पड़ना, याददास्त के साथ-साथ सोचने की क्षमता कम होना शामिल है।

कहा जाता है कि वयस्कों को माइग्रेन की समस्या ज्यादा होती है। उन्हें रोजाना कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तनाव के कारण कई तरह की शारीरिक परेशानी होती है। जिसमें से एक सिर दर्द (Headaches) भी है।

ऐसे करें बचाव


रोजाना खूब पिएं पानी

रोजाना खूब पानी पीने की आदत डालें। यदि आप भरपूर मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो इससे आपके शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाता है। इस स्थिति में सिर दर्द हो सकता है। कई रिसर्च के बाद एक्सपर्ट ने यह सुझाव दिया है कि डिहाइड्रेशन गंभीर सिरदर्द का कारण होता है। डिाहइड्रेशन से चिड़चिड़ापन होता है और एकाग्रता में भी कमी आती है। लिहाजा शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए हर दिन खूब पानी पिएं। इतना ही नहीं पानी से भरपूर फल खाने की भी आदत डालें।

Uric Acid: बढ़े हुए यूरिक एसिड के लिए रामबाण हैं ये जड़ी-बूटियां, जल्द हो जाएगा कंट्रोल

भीगी हुई किशमिश

आप सुबह सबसे पहले हर्बल चाय ले सकते हैं। फिर रात में 10-15 भीगी हुई किशमिश का सेवन कर सकते हैं। यह माइग्रेन के सिरदर्द से राहत दिलाने में कमाल का काम करेगा। इसका अलवा अगर 12 हफ्ते तक लगातार सेवन करते हैं। तब बढ़े हुए वात के साथ शरीर में अतिरिक्त पित्त को कम किया जा सकता है।

गाय का घी

शरीर और दिमाग में अतिरिक्त पित्त को संतुलित करने के लिए गाय के घी से बेहतर कोई उपाय नहीं है। घी का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। खाने में घी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।