Get App

Chandrayaan-3: पृथ्वी की परिक्रमा पूरी कर अब चंद्रमा की ओर बढ़ा चंद्रयान-3

Chandrayaan-3 Mission update: चंद्रयान-3 पृथ्वी के चारों ओर अपनी परिक्रमा पूरी कर अब चंद्रमा की ओर बढ़ चुका है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 ने पृथ्वी की परिक्रमा पूरी कर ली है। यह पृथ्वी के चारों ओर अपनी परिक्रमा पूरी कर चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है। इसे ट्रांसलूनर कक्षा में स्थापित कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2023 पर 8:36 AM
Chandrayaan-3: पृथ्वी की परिक्रमा पूरी कर अब चंद्रमा की ओर बढ़ा चंद्रयान-3
Chandrayaan-3 Mission update: चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में एक हफ्ते में पहुंच सकता है

Chandrayaan-3 Mission update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने की लगभग सभी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। यान पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकलकर निर्धारित कार्यक्रम के तहत चंद्रमा की तरफ बढ़ चुका है। इसरों ने एक अगस्त को देर रात एक ट्वीट में बताया कि चंद्रयान-3 पृथ्वी के चारों ओर अपनी परिक्रमा पूरी कर चंद्रमा की ओर बढ़ चुका है और अब अगला मिशन चांद है। चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने से अब महज एक सप्ताह से ही कम समय यानी महज 6 दिन दूर है।

ISRO ने ट्ववीट में बताया कि ISTRAC में एक सफल पेरिगी-फायरिंग की गई। इसरो ने अंतरिक्ष यान को ट्रांसलूनर कक्षा में स्थापित कर दिया है। चंद्रयान-3 एक अगस्त की रात साढ़े 12 के करीब धरती के चारों तरफ पांचवें ऑर्बिट से ट्रांसलूनार इंजेक्शन ट्रांस लूनर ट्रैजेक्टरी (Trans Lunar Trajectory) में डाला गया। इस प्रक्रिया को ट्रांसलूनार इंजेक्शन (Trans Lunar Injection) कहा जाता है। यानी धरती को छोड़ कर अब चंद्रयान चंद्रमा की ओर जाने वाले रूट्स पर पहुंच चुका है।

इसरो के मुताबिक, TLI प्रक्रिया पूरी होने के बाद यान पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकलकर चंद्रमा के करीब पहुंचने के अपने सफर की शुरुआत कर चुका है। यह प्रक्रिया चंद्रयान-3 को लूनार ट्रांसफर ट्रैजेक्टरी यानी चंद्रमा की कक्षा में दाखिल होने के सफर पर ले जाने में मदद करेगी। इसरो ने कहा है कि वह आगामी 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की कोशिश करेगा। चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को चंद्रमा की सतह के लिए उड़ान भरी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें