अभी तक आपने इंसानों को झूठ बोलते हुए देखा है। झूठ बोलने वाले लोगो को ही आमतौर पर लोग ‘झूठा’ कहते हैं। लेकिन बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) में एक ऐसा सांप मिला है। जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। इस सांप को ‘झूठा सांप’ के नाम से जाना जाता है। इसे मॉक वाइपर कहा जाता है। यह नारंगी रंग का होता है। इसकी लंबाई 2 फीट रहती है। बेहद कम जहरीला होने की वजह से यह सांप अपने दुश्मनों को एक डरावनी आवाज से डराता है।
