Get App

Monkeypox: केरल में विदेश से लौटे मंकीपॉक्स के एक संदिग्ध युवक की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने दिए जांच के आदेश

26 जुलाई को युवक को बुखार आने के बाद एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। शनिवार दोपहर उसकी मौत हो गई। मंकीपॉक्स के शिकार लोगों के लिए बने प्रोटोकॉल के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 31, 2022 पर 9:49 PM
Monkeypox: केरल में विदेश से लौटे मंकीपॉक्स के एक संदिग्ध युवक की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने दिए जांच के आदेश
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि UAE से लौटे युवक की मौत के कारणों की जांच की जाएगी

भारत में मंकीपॉक्स (Monkeypox) से पहली मौत का मामला सामने आया है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। एक 22 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार सुबह केरल के त्रिशूर जिले के एक निजी अस्पताल में कथित तौर पर मंकीपॉक्स से मौत हो गई। इस मामले को लेकर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को कहा कि हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से लौटे युवक की मौत के कारणों की जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा, "उन्हें एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है, क्योंकि मंकीपॉक्स से मौत की संभावना नहीं है।" अलाप्पुझा में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की एक रिपोर्ट रविवार रात या सोमवार तक आने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने कहा कि त्रिशूर के पुन्नियूर के मूल निवासी युवक 22 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात से केरल पहुंचा था।

रिपोर्ट के अनुसार, उस वक्त वह मंकीपॉक्स पॉजिटिव था। 26 जुलाई को उसे बुखार आने के बाद एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। शनिवार दोपहर युवक की मौत हो गई। मंकीपॉक्स के शिकार लोगों के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया गया। उसके संपर्क में आने वाले लोगों को निगरानी में रखा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें