MP News: इंदौर में पिकनिक मना रहे आर्मी अधिकारियों से लूटपाट और पिटाई, बंदूक की नोक पर महिला दोस्त से गैंगरेप

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में देर रात की पिकनिक दो सैन्य अधिकारियों और उनकी महिला मित्रों के लिए एक क्रूर दुःस्वप्न में बदल गई। मंगलवार को महू-मंडलेश्वर रोड पर जाम गेट के पास इन पर बर्बर हमला किया गया, जिसमें से एक महिला के साथ दरिंदों के एक गिरोह ने हिंसक तरीके से गैंगरेप किया

अपडेटेड Sep 12, 2024 पर 11:33 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कोलकाता की तरह जब दिल्ली की डॉक्टर के साथ हुई थी दरिंदगी (FILE PHOTO)

MP News: मध्य प्रदेश से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। इंदौर जिले में मंगलवार (10 सितंबर) देर रात बदमाशों ने पिकनिक मना रहे सेना के दो युवा अधिकारियों और उनकी दो महिला मित्रों पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उनमें से एक महिला के साथ जबरन बलात्कार किया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों सैन्य अधिकारी अपनी दो महिला मित्रों के साथ मंगलवार को पिकनिक मनाने गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर महिला के साथ गैंगरेप किया। एक अधिकारी को बंधक बनाकर 10 लाख की फिरौती भी मांगी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सभी आरोपी भाग चुके थे।

बड़गोंदा थाने के प्रभारी लोकेंद्र सिंह हिरोरे ने पीटीआई को बताया कि 23 और 24 वर्षीय दो अधिकारी महू छावनी शहर के 'इन्फैंट्री स्कूल' में यंग ऑफिसर्स सिलेबस के तहत ट्रेनिंग ले रहे हैं। हिरोरे ने कहा कि मंगलवार देर रात करीब 2 बजे 7 अज्ञात बदमाश महू-मंडलेश्वर मार्ग पर स्थित पिकनिक स्थल के पास पहुंचे। उन्होंने कार में बैठे एक अधिकारी तथा महिलाओं को पीटना शुरू कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरा अधिकारी कार से दूर था। उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को किसी तरह घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर बदमाश मौके से भाग गए।


हिरोरे ने कहा कि चारों पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए सुबह करीब साढ़े छह बजे महू सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अधिकारियों के शरीर पर चोटों के निशान थे। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में पता चला कि बदमाशों ने एक महिला से बलात्कार किया था।

इंदौर ग्रामीण SP हितिका वासल ने पत्रकारों से कहा, "लूट, डकैती, बलात्कार और शस्त्र अधिनियम से संबंधित (बीएनएस) धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।" वासल ने कहा कि चार पुलिस थानों के कर्मियों ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

एसपी (इंदौर ग्रामीण) हितिका वासल ने बताया, "लूट, आर्म्स एक्ट और बलात्कार से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। हमने दो पीड़ित अधिकारियों में से एक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- Blast In Chandigarh: चंडीगढ़ के पॉश इलाके में विस्फोट से हड़कंप! आरोपियों ने फेंका हैंड ग्रेनेड, 1 गिरफ्तार, 2 संदिग्ध फरार

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़की ने अभी तक अपना बयान दर्ज नहीं कराया है। बाकी छह बदमाशों की पहचान हो गई है। एसपी वासल, एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी और अन्य अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज होने तक उन्हें पकड़ने के लिए मानपुर में तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।