MP सरकार के मंत्री ने लोगों से कहा पुलिस तुम्हें तोड़ देगी, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

एमपी के मिनिस्टर ने स्थानीयों को धमकाते हुए कहा कि पुलिस तुम्हें तोड़ देगी। एमपी सरकार के मंत्री विजय शाह ने स्थानीय लोगों पर उनके कार्यक्रम को खराब करने का आरोप लगाया है। इस दौरान मंत्री पुलिस से लोकल लोगों को उनसे दूर ले जाने के बारे में कहते हुए भी नजर आए। गुस्से में शेखी बघारने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

अपडेटेड Feb 15, 2023 पर 10:42 PM
MP सरकार के मंत्री ने लोगों से कहा पलिस तुम्हें तोड़ देगी, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। MP सरकार में वन मंत्री विजय शाह प्रदेश के खंडवा जिले के दौरे पर थे। जहां अपनी समस्या के बारे में बात करने आए स्थानीयों पर मंत्री अपनी भड़ास निकालते नजर आए। यही नहीं एमपी के मिनिस्टर ने स्थानीयों को धमकाते हुए कहा कि पुलिस तुम्हें तोड़ देगी। गुस्से में शेखी बघारने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मंत्री ने लोगों पर लगाया कार्यक्रम को खराब करने का आरोप

एमपी सरकार के मंत्री विजय शाह ने स्थानीय लोगों पर उनके कार्यक्रम को खराब करने का आरोप लगाया है। इस दौरान मंत्री पुलिस से लोकल लोगों को उनसे दूर ले जाने के बारे में कहते हुए भी नजर आए। एमपी सरकार के मंत्री ने कांग्रेस के स्थानीय नेता मुकेश दरबाल पर विकास यात्रा कार्यक्रम में कथित तौर पर शराब पी कर सभा को खराब करने के लिए स्थानीय लोगों को भड़काने का आरोप लगाया है। शाह ने कहा कि अगर उस व्यक्ति ने सभा को बाधित करने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मी उसे तोड़ देंगे।

चमगादड़ से फैलने वाले एक और वायरस ने दी दुनिया में दस्तक, WHO ने भी जारी की है चेतावनी


मंत्री ने कहा पुलिस तोड़ देगी

एमपी सरकार के वन मंत्री ने कहा कि यह सरकार की बैठक है अगर कोई इसे खराब करने की कोशिश करेगा तो उसे पुलिस तोड़ देगी। साथ ही मंत्री ने पुलिस को बुलाकर आरोपी व्यक्ति को शाराबी बताते हुए उनको सौंप दिया। यह घटना सोमवार रात की है जब मंत्री शाह जिले के हरसूद विधानसभा के गोलखेड़ा गांव की विकास यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

क्या दिखा वीडियो में

वायरल वीडियो में एमपी सरकार के मंत्री एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स अपनी समस्या लेकर वहां आता है। जिसके बाद मंत्री ने कहा कि उसे यहां से ले जाओ। मुझे पता है गांव में कुछ लोग बेवजह काम कर रहे हैं। हम विकास कर रहे हैं, लेकिन अगर आप ढोंग करेंगे, तो आपको सलाखों के पीछे डाल देंगे। मैं जानता हूं कि यहां कुछ ऐसे लोग हैं। स्थानीय कांग्रेस नेता दरबार यहां आया था और बहाना बनाकर, पैसे देकर और शराब पिलाकर चला गया। विजय शाह की सभा को खराब करने के लिए कहकर चला गया। यह सरकार की बैठक है, यदि आप इसे खराब करने की कोशिश करते हैं, तो पुलिस तुम्हें तोड़ देगी। हम यहां सरकार का काम करने आए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।