मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। MP सरकार में वन मंत्री विजय शाह प्रदेश के खंडवा जिले के दौरे पर थे। जहां अपनी समस्या के बारे में बात करने आए स्थानीयों पर मंत्री अपनी भड़ास निकालते नजर आए। यही नहीं एमपी के मिनिस्टर ने स्थानीयों को धमकाते हुए कहा कि पुलिस तुम्हें तोड़ देगी। गुस्से में शेखी बघारने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
