Threads पर MrBeast के हुए 1 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स, मार्क जुकरबर्ग को भी छोड़ा पीछे

Threads Users: Threads ने लॉन्च होने के महज कुछ घंटों में जहां दस मिलियन से भी ज्यादा यूजर्स हासिल कर लिए वहीं इस खास ऐप पर फॉलो किए जाने वाले सबसे पहले यूजर मिस्टर बीस्ट बन गए हैं। मिस्टर बीस्ट के नाम सबसे कम समय में एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हासिल करने का गिनीज रिकॉर्ड दर्ज कर लिया गया है।

अपडेटेड Jul 08, 2023 पर 9:17 AM
Story continues below Advertisement
25 साल के मिस्टर बीस्ट ने 6 जुलाई 9.42 पर ऐप में अकाउंट बनाया और शाम 7.12 मिनट तक उनके एक मिलियन फॉलोअर्स भी हो गए।

Threads Followers: फेमस यू ट्यूबर जिम्मी डोनल्डसन जिन्हें लोग मिस्टर बीस्ट के नाम से भी जानते हैं Threads पर नंबर वन पोजिशन पर हैं। मिस्टर बीस्ट Threads App पर सबसे पहले 1 मिलियन फॉलोअर्स का बैंचमार्क हासिल करने वाले यूजर बन गए हैं। ऐप ने लॉन्च होने के 24 घंटों के भीतर ही 30 मिलियन का यूजर बेस हासिल कर लिया है। इन यूजर्स में से दस लाख लोग केवल मिस्टर बीस्ट को फॉलो कर रहे हैं। 25 साल के मिस्टर बीस्ट ने 6 जुलाई 9.42 पर ऐप में अकाउंट बनाया और शाम 7.12 मिनट तक उनके एक मिलियन फॉलोअर्स भी हो गए। अब उनके नाम Threads  ऐप पर सबसे कम समय में एक मिलियन फॉलोअर्स हासिल करने का गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

 मिलिए थ्रेड्स के फ्यूचर सीईओ से

MrBeast मजाक-मजाक में खुद को Threads का फ्यूचर सीईओ बताते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस बात का पूरा ध्यान रखा और अपनी सफलता को Threads के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के साथ शेयर किया। जब जुकरबर्ग ने थ्रेड्स पर लिखा कि सात घंटे के भीतर दस मिलियन से ज्यादा साइन अप्स, तो मिस्टर बीस्ट भी लिखते हैं कि कि ये तो एक से भी कई गुना ज्यादा हैं। खबर होने तक मिस्टर बीस्ट के खाते में एक और मिलियन जुड़ गए हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 2.4 मिलियन हो गई है। जबकि मार्क जुकरबर्ग के थ्रेड्स पर सिर्फ 1.8 मिलियन फॉलोअर्स ही हैं।


Jaiprakash Associates ने 4,044 करोड़ रुपये के लोन पर किया डिफॉल्ट

ऐप पर बढ़ा यूजर बेस

ये खास तरह का टेकस्ट बेस्ड ऐप ट्विटर को कंपीटिशन देने के लिए बनाया गया है। इस ऐप को 100 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल किया जा रहा है। एक तरफ ये इस्तेमाल करने में बिलकुल ट्विटर जैसा ही है दूसरी ओर इसका इंटरफेस इंस्टाग्राम की कॉपी है। इस ऐप में हैशटैग जैसी सुविधा नहीं है और ना ही आप डायरेक्ट मैसेज कर सकते हैं। कुल मिलाकर मार्क जुकरबर्ग ने इसे ट्विटर से थोड़ा अलग दिखाने की पूरी कोशिश की है। फिलहाल यूजर्स का इसे बेशूमार प्यार मिल रहा है और लगातार गूगल और एप्पल ऐप स्टोर पर इसके डाउनलोड्स बढ़ते जा रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।