MS Dhoni Injury: चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। IPL में CSK की शानदार जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी को घुटनों की चोट ने परेशान कर दिया है। 41 साल के धोनी ये लीग घुटनों की चोट के साथ खेली थी। कोलकाता नाइट राइडर के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में धोनी एक knee कैप पहने दिखाई दिए थे। रिपोर्ट के मुताबिक इसी चोट की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
एमएस धोनी कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती
अस्पताल में धोनी की इंजरी से जुड़े कई टेस्ट लिए जाएंगे। अप्रैल में धोनी के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने ही धोनी की चोट के बारे में खुलासा कर दिया था। धोनी को घुटने में चोट है और उनके मूवमेंट में भी आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं। गुजरात टाइटंस से हुई धमाकेदार जीत के बाद एमएस धोनी बेहद इमोशनल थे। धोनी का कहना था कि इस जीत के बाद उनका रिटायरमेंट अनाउंस करना अब और भी ज्यादा आसान होगा। भले ही उन्होंने टूर्नामेंट जीत लिया हो उन्हें भविष्य को लेकर अभी और फैसले लेने होंगे।
एमएस धोनी ने मीडिया में बताया था कि अगर आप देखें तो रिटायरमेंट अनाउंस करने का ये सबसे बेहतर समय होगा। इस साल जहां भी मैं गया आपने मुझे बहुत प्यार दिया। इसके लिए मैं बस सबको धन्यवाद कहना चाहता हूं। सबसे मुश्किल मेरे लिए अगले 9 महीने होंगे। मुझे आगे और ज्यादा मेहनत करनी है ताकि मैं आईपीएल में एक और सीजन खेल सकूं। वैसे ये मेरी बॉडी पर काफी ज्यादा डिपेंड करता है। बता दें कि एमएस धोनी अभी उसी अस्पताल में हैं जहां ऋषभ पंत को एक्सीडेंट के बाद रखा गया था।