MS Dhoni के भारत में कई दीवाने हैं। भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से उन्होंने संन्यास ले लिया है लेकिन लोगों के लिए उनका प्यार अभी भी रिटायर नहीं हुआ है। MS Dhoni की पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में उनके फैंस को हर जानकारी मिल जाती है। उनका बाइक प्रेम तो किसी से भी छिपा नहीं है। उनकी बाइक की शानदार कलेक्शन के बारे में हर कोई जानता है। लेकिन पहली बार उनकी बाइक से ज्यादा उनके ग्लास गराज के बारे में चर्चा हो रही है। देखने में एक शीश महल जैसा ये ग्लास गराज काफी शानदार है।
यूट्यूबर ने शेयर की वीडियो
शादाब सैफी नाम के एक यूट्यूब चैनल पर एक क्लिप सामने आई है। यूट्यूबर क्रिकेटर की ना केवल बाइक कलेक्शन को वीडियो में दिखाते हैं बल्कि गराज की भी झलक देते हैं। गराज में रखी गई हर बाइक और कार वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रही है। वीडियो की शुरुआत में Jawa Yezdi 300 cc दिखाई दे रही है। इस विंटेज बाइक को बाइक लवर्स काफी पसंद करते हैं। फुटेज में फिर गराज का अपर डेक दिखाई दे रहा है। इस पर विंटेज टू व्हीलर और क्लासिक गाड़ियां पार्किंग में लगी दिखाई दे रही हैं। ग्राउंड फ्लोर पर सभी मॉडर्न इक्विपमेंट्स और टूल्स दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो को देखकर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है। एक यूजर ने कमेंट किया है कि इन्हें अपने खिलौनों से बेहद प्यार है। एमएस धोनी अकसर अपने फार्म हाउस के बाहर बाइक पर टहलते हुए दिखाई दे जाते हैं। वो अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं। इस साल वो फिर एक बार IPL में अपनी टीम की बागडोर संभालते हुए दिखाई देंगे।