‘मुंबई की 11 अलग-अलग लोकेशंस पर बम’, RBI को मिला धमकी भरा मेल

RBI को 26 दिसंबर को एक धमकीभरा मेल मिला। इस मेल में मुंबई की 11 लोकेशंस पर 11 धमाके करने की बात कही गई है। इसके बदले में शक्तिकांत दास और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के इस्तीफे की मांग रखी है। एक बहुत बड़े स्कैम का दावा भी मेलर ने किया है -

अपडेटेड Dec 27, 2023 पर 9:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
RBI समेत मुंबई की इन 11 लोकेशंस पर बम किए गए प्लांट, मिली ब्लास्ट की धमकी

RBI को 26 दिसंबर मंगलवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में मुंबई की 11 अलग-अलग जगहों पर 11 बम प्लांट किए जाने की धमकी दी गई है। नए साल के उत्सव के रंग में भंग डालने के लिए ये मेल भेजा गया है। मेल भेजने वाले ने RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की़ मांग की है। मेल भेजने वाले का दावा है कि दोनों ही देश के इतिहास में सबसे बड़े स्कैम में शामिल हैं। इस मेल में लिखा गया है कि 11 बमों को मुंबई की अलग-अलग लोकेशंस RBI ऑफिस, HDFC बैंक और ICICI बैंक में लगाया गया है। ये धमाका दोपहर 1.30 बजे होगा।

सामने आईं ये लोकेशंस

पूरे मेल में लिखा गया है कि हमने मुंबई कि अलग-अलग 11 लोकेशंस पर बम लगाया है। RBI के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर के बैंकों ने भारत के इतिहास के एक बहुत बड़े स्कैम को अंजाम दिया है। इस स्कैम में RBI गवर्नर शक्तिकांत दास, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कई टॉप फाइनेंस अधिकारी और दिग्गज मंत्री शामिल हैं। हमारे पास इसके पर्याप्त सबूत हैं। इस मेल में बम प्लांट की जाने वाली तीन लोकेशंस भी बताई गई- RBI न्यू सेंट्रल ऑफिस बिल्डिंग फॉर्ट, HDFC हाउस चर्चगेट, ICICI बैंक टावर्स BKC।

Business Idea: ये 10 बिजनेस घर से करें शुरू, फौरन हो जाएंगे मालामाल

बम ब्लास्ट की धमकी

मेल में आगे लिखा गया है कि हमें RBI गवर्नर और वित्त मंत्री का तुरंत इस्तीफा चाहिए। साथ ही प्रेस स्टेटमेंट भी जिसमें वो इस स्कैम का पूरा खुलासा कर सकें। हमारी सरकार से साथ ही ये मांग है कि जो भी इस स्कैम में शामिल हैं सरकार उन्हें सही सजा दे। अगर हमारी मांगे दोपहर 1.30 तक पूरी ना हुईं तो 11 बम एक के बाद एक फटेंगे।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।