Get App

Mumbai Fire Video: मुंबई के समंदर में जा रही नाव में लगी आग, अलीबाग के पास धू-धूकर जलने का वीडियो वायरल

Mumbai Fire Viral Video: यह हादसा अलीबाग के पास समुद्र में हुई। आग लगने में नाव करीब 80 प्रतिशत तक जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि नाव पर 18 से 20 नाविक सवार थे। गनीमत ये रही कि सभी को समय रहते बचा लिया गया। तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। आग कैसे लगी इसकी जांच शुरू कर दी गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 28, 2025 पर 1:23 PM
Mumbai Fire Video: मुंबई के समंदर में जा रही नाव में लगी आग, अलीबाग के पास धू-धूकर जलने का वीडियो वायरल
Mumbai Fire Video: नाव साखर गांव के राकेश मारुति गण की बताई जा रही थी

Mumbai Fire Viral Video: मुंबई के अलीबाग में मछली पकड़ने वाली एक नाव में शुक्रवार (28 फरवरी) को भीषण आग लग गई। यह हादसा अलीबाग के पास समुद्र में हुई। आग लगने में नाव करीब 80 प्रतिशत तक जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि नाव पर 18 नाविक सवार थे। गनीमत ये रही कि सभी को समय रहते बचा लिया गया। नाव पर सवार सभी लोग सुरक्षित है।

एक अधिकारी ने बताया कि आग की चपेट में आने से नाव में रखा जाल समेत सभी सामान जलकर राख हो गए हैं। एनडीटीवी के मुताबिक, नाव साखर गांव के राकेश मारुति गण की बताई जा रही थी। फिलहाल आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं है।

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को अलीबाग तट से लगभग 6 से 7 समुद्री मील दूर राकेश गण की मछली पकड़ने वाली नाव में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने तुरंत कार्रवाई की। नाव पर सवार सभी 18 चालक दल के सदस्यों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारी आग के कारणों की जांच कर रहे हैं। जबकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समुद्री सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि सखर अक्षी गांव के राकेश मारुति गण की नाव आग की लपटों में घिर गई। इससे मछली पकड़ने के जाल सहित नाव 80 प्रतिशत जल गई। हालांकि, इसमें सवार सभी 18 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें