Mumbai Fire: मुंबई के भायखला इलाके में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद

Mumbai Fire News: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बताया कि शुक्रवार (28 फरवरी) सुबह दक्षिण मुंबई के भायखला इलाके में एक ऊंची इमारत की 42वीं मंजिल पर आग लग गई। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है

अपडेटेड Feb 28, 2025 पर 12:55 PM
Story continues below Advertisement
Mumbai Fire News: बिल्डिंग से निकलने वाले घने काले धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है

Mumbai Fire News: दक्षिण मुंबई के भायखला इलाके में शुक्रवार (28 फरवरी) सुबह एक ऊंची इमारत की 42वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बाबासाहेब आंबेडकर रोड पर स्थित सालेट 27 की दोनों इमारतों में से एक के आवासीय परिसर में सुबह 10 बजकर करीब 45 मिनट पर आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। फिलहाल, आग बुझाने का काम जारी है।

अधिकारी ने कहा कि बीईएसटी, पुलिस, एंबुलेंस सेवा और अन्य एजेंसियों की टीमें तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। इमारत से निकलने वाले घने काले धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार, शुक्रवार सुबह भायखला ईस्ट के B.A. रोड पर न्यू ग्रेड इंस्टा मिल के पास स्थित साल्सेट बिल्डिंग के बिल्डिंग नंबर 27 में आग लग गई। घटना की सूचना सुबह 10:45 बजे मिली।


मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) ने सुबह 10:42 बजे लेवल-1 (मामूली) आग आपातकाल घोषित कर दिया। आग 57 मंजिला आवासीय इमारत की 42वीं मंजिल तक ही सीमित थी। नगर निकाय ने कहा कि फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

मुंबई फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने के लिए पांच दमकल गाड़ियां, तीन जंबो टैंकर, एक एरियल वॉटर टेंडर, एक ब्रीदिंग अप्लायंस वैन, एक हाई-प्रेशर पंप, एक हाई-राइज फायर-फाइटिंग वाहन और दो एंबुलेंस तैनात की हैं।

आग के कारण और नुकसान की सीमा के बारे में डिटेल्स जानकारी क इंतजार है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इमारत से निकलते घने काले धुएं के गुबार दूर से दिखाई दे रहे थे।

मुंबई एयरपोर्ट के पास होटल में लगी आग

पिछले सप्ताह 22 फरवरी को मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 के पास एक होटल के रूफटॉप रेस्टोरेंट में आग लग गई थी। करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि विले पार्ले (पूर्व) इलाके में होटल फेयरमोंट की रूफटॉप सुविधा में शाम करीब 5.30 बजे लगी "लेवल वन" (मामूली) आग में कोई घायल नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें- Shivpuri Rape: 5 साल की बच्ची से क्रूरता! रेप के बाद दांतों से काटा, फिर सिर को दीवार पर पटका, प्राइवेट पार्ट में लगे 28 टांके

पहले, अधिकारियों ने होटल का नाम पैरामाउंट रखा था। अधिकारी ने बताया कि 10 मंजिला होटल में आग बुझाने का अभियान शुरू होने के बाद सीढ़ियों के जरिए 70-80 लोगों को बचाया गया। उन्होंने बताया कि आग छत पर 1,000-1,500 वर्ग फीट के क्षेत्र में एयर-कंडीशनिंग (AC) यूनिट और एग्जॉस्ट डक्टिंग तक ही सीमित थी। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां, तीन पानी के टैंकर और अन्य सहायता मौके पर भेजी गई। आग लगने का वास्तविक कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।