उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इस सर्दी से इंसान ही नहीं बल्कि समुद्री जीवों भी परेशान है। मुंबई समुद्र की मछलियां तेजी से दूर भाग रही हैं। इसके पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। वहीं बड़ी संख्या में मछलियों के इस पलायन ने मछुआरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब उनको मछली पकड़ने के लिए लगभग 200 किलोमीटर दूर समुद्र में जाना पड़ रहा है।
