Credit Cards

Mumbai Rains: मुंबई में मूसलाधार बारिश से हाल-बेहाल, स्कूल-कॉलेज बंद, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, 4 लोगों की मौत

Heavy Rain in Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और उसके पड़ोसी जिलों में बारिश से हाल बेहाल हैं। मौसम विभाग ने आज (26 सितंबर) ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इन इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। शहर के कई हिस्सों में बुधवार की दोपहर से ही बारिश जारी है। ऐसे में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे

अपडेटेड Sep 26, 2024 पर 9:57 AM
Story continues below Advertisement
Heavy Rain in Mumbai Live: मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में बुधवार शाम 5 बजे से पांच घंटे के भीतर 200 मिमी से अधिक बारिश हुई।

मुंबई में आसमान से आफत बरस रही है। मायानगर में 25 सितंबर दोपहर से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। शाम को बारिश की रफ्तार बढ़ गई थी। जिससे लोकल ट्रेन की रफ्तार कम हो गई। शाम के टाइम कामकाज खत्म करके ऑफिस से निकलने वाले लोगों को सड़कें पानी से लबालब भरी मिली। मुंबई के चेंबूर, घाटकोपर, नवी मुंबई, नेहरुनगर, कुर्ला दहिसर ईस्ट, बेलापुर, चुनाभट्टी, सायन, माटुंगा, किंग सर्कल इलाके जलमग्न हो गए। मौसम विभाग ने आज (26 सितंबर 2024) सुबह 8.30 बजे तक मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आज सुबह हालात सामान्य नजर आ रहे हैं। भारी बारिश की आशंका को देखेत हुए स्कूल कॉलेजों की आज छुट्टी घोषित कर दी गई है।

बारिश की वजह से अंधेरी पूर्व में 45 साल की एक महिला खुले मैनहोल में गिर गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने देर रात लाश को मैनहोल से निकाला। महिला अपने घर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। वहीं कल्याण में बिजली गिरने से पत्थर की खदान में काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा जेनिथ वॉटरफॉल के पास एक और महिला की डूबने से मौत हो गई।

27 तक मुंबई में बारिश का अलर्ट


मुंबई एयरपोर्ट पर आने वाली करीब 14 उड़ानों को अलग-अलग जगहों पर डायवर्ट किया गया। इसकी वजह ये रही कि उन्हें तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। बारिश के कारण कई ट्रेनों को भी रोकना पड़ा। जिससे यात्रियों को कठिनियों का सामना करना पड़ा। IMD के अनुसार, 27 सितंबर तक क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने लोगों को जरुरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है। कोलाबा में 70.4 मिमी और सांताक्रूज़ में 94.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। मानखुर्द (276 मिमी), घाटकोपर (259 मिमी) और पवई (234 मिमी) जैसे उपनगरों में सबसे ज़्यादा बारिश हुई।

इन जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है। कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पालघर और सिंधुदुर्ग के तटीय जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। जिसमें गरज-चमक के साथ भारी से अधिक भारी बारिश हो सकती है।

पुणे में भी स्कूल-कॉलेज बंद

वहीं मौसम विभाग ने पुणे जिले में भी आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में जिला कलेक्टर डॉक्टर सुहास दिवासे ने आज पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी है।

Heavy Rain Lashes Mumbai: मुंबई में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भरा पानी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।