मुंबई में आसमान से आफत बरस रही है। मायानगर में 25 सितंबर दोपहर से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। शाम को बारिश की रफ्तार बढ़ गई थी। जिससे लोकल ट्रेन की रफ्तार कम हो गई। शाम के टाइम कामकाज खत्म करके ऑफिस से निकलने वाले लोगों को सड़कें पानी से लबालब भरी मिली। मुंबई के चेंबूर, घाटकोपर, नवी मुंबई, नेहरुनगर, कुर्ला दहिसर ईस्ट, बेलापुर, चुनाभट्टी, सायन, माटुंगा, किंग सर्कल इलाके जलमग्न हो गए। मौसम विभाग ने आज (26 सितंबर 2024) सुबह 8.30 बजे तक मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आज सुबह हालात सामान्य नजर आ रहे हैं। भारी बारिश की आशंका को देखेत हुए स्कूल कॉलेजों की आज छुट्टी घोषित कर दी गई है।