होटल में ठहरने वाले कुछ मेहमान अपने साथ होटल की चीजें ले जाते हैं। ऐसी घटनाएं कई बार समाने आ चुकी है। होटल प्रबंधन की ओर से इस पर रोक लगाने की कोशिश भी का जाती है। टूथब्रश, टूथपेस्ट और शैम्पू जैसी छोटी डिस्पोजेबल चीजें लोग ले जाएं तो होटल को परेशानी नहीं होती, लेकिन मामला चप्पल, तौलिया, लैंप या होटल की अन्य संपत्ति चोरी करने की हो तो इससे तगड़ा नुकसान होता है। ऐसे में होटल मालिक ने अपने यहां चपप्ल की चोरी को रोकने के लिए गजब का जुगाड़ लगाया है। होटल प्रबंधन ने अपने यहां बाथरूम में बेमेल चप्पल रख दिए हैं।
कुल मिलाकर होटल के बाथरूम में जाने पर पैरों में अलग-अलग रंग के चप्पल रहेंगे। होटल प्रबंधन के इस जुगाड़ देखकर हर कोई हैरान है। कुछ लोग होटल प्रबंधन की इस चतुराई को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैँ। वहीं कुछ लोग होटल प्रबंधन की चतुराई की सराहना भी कर रहे हैं।
बेमेल चप्पल की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर तेजस्वी उडुपा ने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें बेमेल चप्पल की तस्वीर शेयर की गई है। तेजस्वी ने कैप्शन में लिखा कि यह बॉम्बे होटल के बाथरूम में मिलने वाली चप्पलें हैं। जिन्हें बेमेल कर के दिया गया है। ताकि कोई चप्पल ना चुरा सके। तस्वीर में हरे रंग की चप्पल और दूसरी नारंगी और भूरे रंग की चप्पल नजर आ रही हैं। इनको बाथरूम के दरवाज़े के सामने रखा गया था। होटल ने मेहमानों को अलग-अलग रंगों की बेमेल चप्पलें दीं गईं हैं। ताकि वे उन्हें घर न ले जा पाएं। यूजर के अनुसार, इस सरल रणनीति ने यह सुनिश्चित किया कि चप्पलें केवल होटल के कमरे के अंदर ही अपना काम करें। जिससे मेहमान परिसर के बाहर निजी इस्तेमाल के लिए उन्हें चुराने से बचें।
सोशल मीडिय में कमेंट्स की बौछार
सोशल मीडिया पर शख्स का पोस्ट वायरल होते ही लोग इस पर कमेंट्स करने लगे। कई लोगों ने चोरी से बचने के लिए होटले के इस तरीके को बेहद ही शानदार बताया है। वहीं कई लोगों ने चप्पल चोरी करने वालों पर सवालिया निशान खड़े किए हैं और कहा कि आखिर चप्पल चुरा कर वे कौन सा अमीर बन जाते हैं। एक यूजर ने तो इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि जो लोग चप्पल चुराना चाहते हैं, वे इस बेमेल जोड़ी चप्पलों को भी चुरा लेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा कि कई लोग तो इन चप्पलों को चुराने के बाद उन्हें एक दूसरे से स्वैप कर अपना काम बना सकते हैं।