मुंबई-नागपुर हाईवे पर 29 दिसंबर की अंधेरी रात में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसे सुनते ही लोगों के होश उड़ गए हैं। हाईवे पर तेजी से सभी वाहन दौड़ रहे थे। अंधेरी रात थी। कार और ट्रकों की रोशनी से हाईवे जगमगा रहा था। तभी एक के बाद एक करीब 50 वाहन एक साथ पंचर हो गए। हाईवे में भीषण जाम लग गया। लोगों को कड़ाके की ठंड में हाईवे में ही गुजराना पडा। प्रशासन को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। जिस हाईवे में वाहन फर्राटे भर रहे थे। वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। सभी वाहन रेंगने लगे।
