Viral Video: सोशल मीडिया पर मुंबई के अंधेरी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 6-7 कुत्तों का झुंड गार्ड पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुत्तों से खुद को बचाने के लिए गार्ड हाथ में डंडा लेकर अपनी रक्षा करने की कोशिश करता है। इसी बीच एक व्यक्ति दौड़ता हुआ आता है और कुत्तों से बचाने की बजाय गार्ड को ही मारना शुरू कर देता है। इस घटना ने लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यह हैरान करने वाली घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है। यह वीडियो 05-03-2025 की रात का बताया जा रहा है। वीडियो में गार्ड एक लंबी छड़ी के साथ खड़ा है, तभी गली के कुत्तों का एक झुंड उस पर हमला कर देता है। कुत्तों से बचने के लिए गार्ड अपनी छड़ी से उनको हटाता है। उसी समय एक डॉग लवर बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड के पास आता है और उस पर हमला कर देता है।
गॉर्ड के समझाने के बाद भी नहीं सुना युवक
इसके बाद, गार्ड युवक को समझाने की कोशिश करता है और साथ ही कुत्तों से खुद को बचाने की भी कोशिश करता है। लेकिन कुत्तों के प्रति प्यार रखने वाला युवक फिर से गार्ड पर हमला करता है और उसे जल्द ही नीचे गिरा देता है। इसके बाद, सोसायटी के अन्य लोग भी कुत्तों को भगाने की कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग डॉग लवर की काफी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "मुंबई पुलिस को इस घटना पर सख्त एक्शन लेना चाहिए। यह बहुत ही निंदनीय है।" एक और यूजर ने कहा, मुंबई पुलिस कृपया उस व्यक्ति पर कार्रवाई करें जो गॉर्ज को पीट रहा है। कृपया उसके साथ भी ऐसा ही व्यवहार करते हुए एक वीडियो बनाएं।"