दुनियाभर में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो सांप के नाम से थर-थर कांपने लगते हैं। मौत के घाट उतार देने वाले जहर से भरे इन रेंगने वाले जीवों से इंसान तो इंसान जंगल के जंगली जानवर भी खौफ खाते हैं। कहा जाता है कि एक बार सांप अगर भड़क गया तो फिर अपने शिकार की हालत पतली कर देता है। वहीं सोशल मीडिया में सांप से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया में नाग-नागिन के प्रेम का वीडियो वायरल हो रहा है। यह नाग-नागिन पानी से भरे खेत में प्रेम में डूबे हुए हैं। तभी उनके बीच एक शख्स पहुंच जाता है।
दरअसल, नाग और नागिन की प्रेम कहानी हमेशा से ही लोगों के लिए जिज्ञासा का विषय रही है। रियल लाइफ में भले ही माजरा कुछ और हो लेकिन रील लाइफ में फिल्मों ने इन्हें बेहद मनोरंजक बना दिया है। इच्छाधारी नाग-नागिन और नाग-नागिन के प्यार को लेकर अलग-अलग किस्से हैं।
प्रेम लीला में डूबे नाग-नागिन
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खेत में पानी भरा हुआ है। तभी वहां नाग-नागिन नजर आते हैं। वो एक दूसरे से प्रेम कर रहे हैं। पानी में नाग-नागिन अपनी दुनिया में खोए हुए हैं। उन्हें नहीं पता कि आजकल की इस डिजिटल दुनिया में लोग हर जगह कैमरा लिए बैठे हैं। नाग-नागिन एक दूसरे के साथ प्रेम में व्यस्त हैं। तभी एक शख्स इस जोड़े के पास पहुंच जाता है। पहले तो ऐसे लग रहा है कि यह जोड़ा भड़क जाएगा। लेकिन शख्स ने एक दांव खेला और एक सांप को पकड़ कर घुमाने लगा। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया है। वो सांप को हाथ से चारो तरफ घुमाकर पानी में फेंक रहा है। ऐसा वो कई बार करते हुए नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया में कमेंट्स की बौछार
इंस्टाग्राम पर वीडियो को viral_ka_tadka नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। शख्स के इस कारनामे को देखते ही सोशल मीडिया में यूजर्स भड़क गए। कुछ लोग उसे नसीहत देने लगे तो कई उसे अभिशाप देने लगा। एक यूजर ने इस साहसिक बताया। वहीं एक शख्स ने कमेंट कर कहा कि कभी उनका प्राकृतिक मिलन होता है तो दूर से देखकर निकल जाना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने शख्स को श्रॉप देते हुए कमेंट किया है।