दुनियाभर में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो सांप के नाम से थर-थर कांपने लगते हैं। मौत के घाट उतार देने वाले जहर से भरे इन रेंगने वाले जीवों से इंसान तो इंसान जंगल के जंगली जानवर भी खौफ खाते हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया में सांप से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया में एक नाग-नागिन का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों कपल प्रेम में डूबे हुए हैं। इस बीच एक शख्स उन्हें प्रेम में डूबे हुए देख लेता है। इसके बाद लंबी छलांग लगाकर उनके पास कूद जाता है। इसके बाद जो हालत होती है, उसे देखकर हर कोई हैरान है।
