नए साल के पहले दिन नागपुर के खासला इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। 25 वर्षीय उत्कर्ष ढकोले ने अपने ही माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला कपिल नगर पुलिस स्टेशन के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, 26 दिसंबर को घटी इस वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने पिता की हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए एक फर्जी सुसाइड नोट तैयार किया। आरोपी ने पुलिस और परिजनों को बताया कि उसके पिता ने खुद अपनी जान ले ली।
