Get App

नवजोत सिंह सिद्धू के कैंसर नुस्खे बने जी का जंजाल, नींबू-हल्दी के दावे पर मिला 850 करोड़ का नोटिस

Navjot Singh Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्नी नवजोत कौर के कैंसर इलाज में घरेलू नुस्खों का दावा किया था। जिससे विवाद खड़ा हो गया। छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने उन्हें 850 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा। इसमें कहा गया है कि सिद्धू के दावे मरीजों को गुमराह कर सकते हैं। सिद्धू का कहना है कि उनकी पत्नी का कैंसर अनुशासित जीवनशैली और आयुर्वेदिक उपायों से ठीक हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2024 पर 2:07 PM
नवजोत सिंह सिद्धू के कैंसर नुस्खे बने जी का जंजाल,  नींबू-हल्दी के दावे पर मिला 850 करोड़ का नोटिस
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को मिला 850 करोड़ का नोटिस।(image source: instagram)

नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के कैंसर के इलाज को लेकर विवादों में फंस गए हैं। हाल ही में सिद्धू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था। जिसमें उन्होंने पत्नी के कैंसर को ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खों का दावा किया था। इन दावों के चलते अब नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने नवजोत कौर को 850 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें घरेलू नुस्खों से कैंसर के इलाज के दावे पर 40 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने की मांग की गई है।

छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी का कहना है कि ऐसे दावे एलोपैथिक इलाज को लेकर भ्रम पैदा कर सकते हैं और मरीजों की जान को खतरा हो सकता है।

सिद्धू को मिली चेतावनी

डॉ. सोलंकी का कहना है कि सिद्धू के दावों की वजह से कई कैंसर मरीज सही दवा लेने से हिचकिचा रहे हैं, जिससे उनकी जान खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने मांग की है कि नवजोत कौर इन दावों का सबूत पेश करें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिविल सोसाइटी ने सिद्धू को एक सप्ताह का समय दिया है ताकि वे अपने दावे के पक्ष में सबूत पेश कर सकें। ऐसा न करने पर, 850 करोड़ रुपये का हर्जाना जमा करने की चेतावनी दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें