World Athletics Championships: पहले ही प्रयास में 88.39 मीटर थ्रो के साथ वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, देखें वीडियो

Neeraj Chopra का थ्रो ग्रुप ए में शामिल अन्य प्रतियोगियों से काफी बेहतर था। उनसे ज्यादा दूरी कोई खिलाड़ी तय नहीं कर पाया। ओलंपिक चैंपियन ने क्वालीफिकेशन राउंड में अपने पहले थ्रो के साथ फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया

अपडेटेड Jul 22, 2022 पर 10:54 AM
Neeraj Chopra ने पहले ही प्रयास में 88.39 मीटर का थ्रो फेंककर पहली बार वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है

ओलंपिक चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पहले ही प्रयास में 88.39 मीटर का थ्रो फेंककर पहली बार वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships) फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि रोहित यादव (Rohit Yadav) भी फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे।

नीरज चोपड़ा का थ्रो ग्रुप ए में शामिल अन्य प्रतियोगियों से काफी बेहतर था। उनसे ज्यादा दूरी कोई खिलाड़ी तय नहीं कर पाया। ओलंपिक चैंपियन ने क्वालीफिकेशन राउंड में अपने पहले थ्रो के साथ फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।

ये भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी! लड़कियों ने फिर लड़कों को पछाड़ा, ऐसे करें चेक


पदक के प्रबल दावेदार चोपड़ा ने ग्रुप ए क्वालीफिकेशन में शुरूआत की और 88.39 मीटर का थ्रो फेंका। यह उनके कैरियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। वहीं, रोहित ने ग्रुप बी में 80.42 मीटर का थ्रो फेंका। पदक का मुकाबला रविवार को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर होगा।

दोनों क्वालीफिकेशन ग्रुप से 83.50 मीटर की बाधा पार करने वाले या शीर्ष 12 खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे हैं। गत चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और भारत के रोहित यादव ग्रुप बी में हैं। चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 89.94 मीटर है। उन्होंने लंदन विश्व चैंपियनशिप 2017 में खेला था, लेकिन फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए थे।

दोहा में 2019 विश्व चैम्पियनशिप में वह कोहनी के ऑपरेशन के कारण नहीं खेल सके थे। रविवार को भारत के इस गोल्डन ब्वॉय की निगाहें अपने पहले सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक पर होगी। सभी भारतीय नीरज चोपड़ा के लिए दुआएं कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।