बिहार पहुंचते ही दिल्ली महिला की सिम की गई बंद, Airtel ने थमाया 1 लाख रुपए का इंटरनेशनल रोमिंग बिल

देश में एक जगह से दूसरी जगह जाने पर कितनी रोमिंग लगती है और अगर आप इंटरनेशनल ट्रैवल कर रहे हैं तो रोमिंग के चार्जेस कितने हो सकते हैं, इसका शायद ही आपको अंदाजा होगा। एक महिला ने दिल्ली से बिहार का सफर किया औऱ जैसे ही बिहार की सीमा में एंट्री की एयरटेल ने उन्हें एक लाख रुपए का इंटरनेशनल रोमिंग बिल चिपका दिया। बिहार कब सी विदेश हो गया ये उनकी समझ से बाहर था। जानिए क्या है मामला-

अपडेटेड Dec 07, 2023 पर 3:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सिम का दोबारा इस्तेमाल करना चाहती हैं तो उन्हें 1,792 रुपये का चुकाने होंगे।

दिल्ली निवासी एक लेखिका नेहा सिन्हा को हाल ही में बिहार की यात्रा करनी पड़ी। उन्हें इस बात की खबर नहीं थी कि देश में एक राज्य से दूसरे राज्य जाने पर उनके लाखों रुपए चले जाएंगे। जैसे ही वो बिहार के बॉर्डर एरिया वाल्मीकि नगर में एंटर हुईं उन्हें Airtel ने 1 लाख रुपए का फोन बिल चिपका दिया। साथ ही उनके फोन की सर्विसेस को भी बंद कर दिया। सिन्हा ने एक्स पर सारी कहानी शेयर की और बताया कि कैसे Airtel ने उन्हें इंटरनेशनल रोमिंग बिल भेज दिया जबकि उन्होंने अपना देश तक नहीं छोड़ा था।

पोस्ट के जरिए जाहिर किया दुख


नेहा सिन्हा ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपनी समस्या जाहिर की। लिखती हैं कि एक भयानक स्कैम! मैं बिहार के वाल्मीकी नगर में हूं और एयरटेल इंडिया ने मुझे 1 लाख रुपये से ज्यादा का रोमिंग बिल भेजा है। मैं एक भारतीय राज्य में ट्रैवल करने वाली एक भारतीय नागरिक हूं। एयरटेल मेरी सर्विसेस भी बंद कर देता है। मुझे खराब स्थिति में फंसा देता है।

केंद्रीय मंत्री से मांगी मदद

सिन्हा ने दूरसंचार विभाग और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस मामले को देखने की रिक्वेस्ट की। फॉलो-अप पोस्ट में उन्होंने कहा कि एयरटेल बिना वजह बताए या चेतावनी के सेवाओं को बंद करके एक महिला को खतरे में डाल रहा है। आगे लिखती हैं किअसल में एयरटेल ने मुझे एक नकली बिल दिया है और मुझसे 'रोमिंग'/अंतर्राष्ट्रीय चार्जेस लगाकर गलत तरीके से बिल लिया है, जबकि मैं अभी भी भारत में ही हूं। उसी दिन बिल का भुगतान ना करने के कारण उन्होंने मेरा कनेक्शन भी काट दिया।

दूसरे के फोन से कस्टमर केयर से पूछे सवाल

वाइल्ड एंड विलफुल की लेखिका ने आगे कहा कि उन्होंने किसी दूसरे से फोन लिया और फिर एयरटेल के संपर्क किया। तो उन्हें बताया गया कि कंपनी इस मामले में कुछ नहीं कर सकती।उन्होंने कहा कि वे कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि 'सिस्टम' ने यही दर्ज किया है। क्या सिस्टम भगवान है? यह कौन सा सिस्टम है जो वास्तविक लोगों को परेशान कर देता है?”

सिम को चालू करवाने पर मांगे पैसे

एयरटेल ने कथित तौर पर सिन्हा से कहा कि अगर वह अपनी सिम का दोबारा इस्तेमाल करना चाहती हैं तो उन्हें 1,792 रुपये का चुकाने होंगे। जब सिन्हा ने गुस्से में पूछा कि "इसे काटा क्यों गया?" साथ ही सिन्हा ने उनके गुस्सैल  रवैये की भी आलोचना की। कमेंट सेक्शन में कुछ लोगों ने सिन्हा को कंज्यूमर कोर्ट में शिकायत दर्ज करने की सलाह दी।

SpiceJet कर रही है फंड जुटाने की तैयारी, 11 दिसंबर को होगी बोर्ड की बैठक

एयरटेल ने मांगी माफी

सिन्हा ने कहा कि वह एयरटेल के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने पर विचार कर रही हैं। बात 1 लाख रुपये के बिल की नहीं है बल्कि दो घंटे के भीतर एक दूरदराज इलाके में उनकी सेवाओं को बंद करने की है। इसके बाद एयरटेल ने उनसे माफी मांगी - “परेशानी के लिए माफी स्वीकार करें, नेहा। कृपया अपना एयरटेल नंबर शेयर करें ताकि हम इस पर तुरंत कार्रवाई कर सकें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।