Viral Video: साउथवेस्ट एयरलाइंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वजह है एक महिला यात्री। महिला ने शराब के नशे में पुलिस ऑफिसर को लात मार दी और बाद में काटा भी। पुलिस ऑफिसर उस वक्त महिला को एयरलाइंस से बाहर का रास्ता दिखा रहे थे जब महिला ने फ्लाइट में हंगामा करना शुरू कर दिया था। दोनों के बीच हुए इस हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। घटना 29 मई की बताई जा रही है। उस वक्त प्लेन उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था।
