1 दिसंबर 2024 से देश में बदल रहे हैं ये नियम, रसोई गैस से क्रेडिट कार्ड तक पर पड़ेगा असर, जाने किन-किन चीजों में होंगे बदलाव

Rule Change: 1 दिसंबर, 2024 से देश में कई चीजों में बड़े बदलाव हो रहे हैं, जिसका असर आप पर भी होगा। इन बदलावों में रसोई गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल की कीमत और आपके क्रेडिट कार्ड तक शामिल है। आइए जानते है कि देश में 1 दिसंबर से कौन से बड़े बदलाव हो रहे हैं

अपडेटेड Nov 29, 2024 पर 5:40 PM
1 दिसंबर से बढ़ सकती है देश में रसोई गैस की कीमतें।

New Rule From 1 December: 1 दिसंबर 2024 से देश में कई छोटे-बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधे तौर पर आपके घर और जेब पर असर होने वाला है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि देश की जनता इन बातों से रूबरू हो जाए, ताकि उन्हें मालूम हो कि इन बदलावों का उनपर क्या असर होने वाला है। हम आपको आज उन्हीं बदलावों के बारे में बता रहे हैं।

बढ़ सकते हैं LPG सिलेंडर और पेट्रोल की कीमतें

हर महीने LPG सिलेंडर की कीमतों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में दिसंबर में भी इसकी कीमतों में बदलाव हो सकते हैं। गैस के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल पर निर्भर करता है। अगर क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ती है तो इसका सीधा असर घरेलू बाजार में गैस और पेट्रोल की कीमतों पर देखने को मिलता है। पिछले दिनों यूक्रेन ने रूस पर मिसाइल से हमले किए हैं जिसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों पर देखने को मिल सकता है। अगर क्रूड ऑयल की कीमत में इजाफा होता है तो देश में LPG सिलेंडर के साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमते बढ़ सकती हैं।


SBI क्रेडिट कार्ड के नियमों में हो रहा है बड़ बदलाव

अगर आप भी अपने घरेलू खर्च के अलावा डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म/मर्चेंट से जुड़े ट्रांजैक्शन के लिए सरकारी बैंक SBI के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 1 दिसंबर से इसपर रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलने बंद हो जाएंगे। एसबीआई कार्ड की वेबसाइट के मुताबिक, 1 दिसंबर, 2024 से उसके की क्रेडिट कार्ड्स डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म/मर्चेंट से संबंधित ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं देगी।

अब 1 दिसंबर से लागू होगा ट्रेसेबिलिटी नियम

स्कैम और फिशिंग पर रोक लगाने के लिए देश की दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) एक नए नियम को लेकर आ रही है। दरअसल दूरसंचार नियामक संस्था ने स्कैम और फिशिंग पर रोक लगाने के लिए ओटीपी सहित कमर्शियल मैसेज हेतु नए ट्रेसेबिलिटी नियम की समय सीमा 1 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दी है। इससे पहले ये नियम देश भर में 1 नवंबर, 2024 से ही लागू होने वाले थे, लेकिन TRAI इसकी समय सीमा बढ़ा कर 1 दिसंबर 2024 कर रखी है।

17 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक ने दिसंबर के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। आरबीआई के मुताबिक दिसंबर में कुल 17 दिन की बैंकों में छु्ट्टी रहेगी। ऐसे में अगर आप भी कुछ जरूरी काम अपने बैंक में करवाने वाले हैं तो जल्द उसको निपटा लें नहीं तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Airtel, Jio, Voda और BSNL के सिम यूजर्स हो जाएं सावधान! 1 दिसंबर से नहीं आएगा OTP, सरकार बदलेगी नियम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।