Get App

New Year Traffic Advisory: दिल्ली-NCR में नए साल के जश्न में ना पड़ जाए कोई खलल, पढ़े यातायात नियम

New Year Traffic Advisory: भारत समेत पूरी दुनिया में इस समय नए साल के जश्न की तैयारी चल रही है। वहीं अगर आप दिल्‍ली-एनसीआर में नए साल का जश्‍न मनाने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले आपको ट्रैफिक के सारे नियम जान लेने चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 31, 2024 पर 4:57 PM
New Year Traffic Advisory: दिल्ली-NCR में नए साल के जश्न में ना पड़ जाए कोई खलल, पढ़े यातायात नियम
New Year Traffic Advisory: दिल्ली-एनसीआर में नए साल का जश्न मनाने से पहले जाने यातायात नियम

New Year Traffic Advisory: नए साल के आने में अब बस कुछ ही घंटों का समय बचा हुआ है। कुछ ही घंटों में लोग नए साल के जश्न में डूब जाएंगे। वहीं आप अगर दिल्ली-एनसीआर में नए साल का जश्न मनाने जा रहे हैं, तो सबसे पहले आपको यातायात नियमों को जान लेना चाहिए। बता दें कि नए साल के जश्न की तैयारियों के बीच, दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

दिल्ली के कनॉट प्लेस क्षेत्र में आज रात 8 बजे से नववर्ष के उत्सव खत्म होने तक पाबंदियां लागू रहेंगी। इस दौरान, पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कड़े नियम बनाए हैं, जो निजी और सार्वजनिक दोनों प्रकार के वाहनों पर लागू होंगे। वहीं इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (यातायात) ढाल सिंह ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर नशे में गाड़ी चलाना, तेज गति से गाड़ी चलाना, बाइक स्टंट करना, लापरवाही से गाड़ी चलाना, जिग-जैग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने जैसी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली में ये होगी ट्रैफिक व्यवस्था

1: पुलिस ने नववर्ष के जश्न को लेकर दिल्ली-एनसीआर में जो ट्रैफिक नियम लागू किए गए हैं, उसके मुताबिक, मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रणजीत सिंह फ्लाईओवर के उत्तरी छोर, मिंटो रोड - दीनदयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग, आरके आश्रम मार्ग-चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग, गोल मार्केट, जीपीओ, कस्तूरबा गांधी रोड जैसे प्रमुख इलाकों के आसपास से वाहनों को कनॉट प्लेस की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसका मतलब है कि इन क्षेत्रों से गुजरने वाले लोग कनॉट प्लेस की दिशा में जाने के लिए दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें