Get App

खत्म होगी महंगे पेट्रोल की टेंशन, नितिन गडकरी ने बताया, सिर्फ 1 लीटर हाइड्रोजन से 450 किलोमीटर चलेंगी गाड़ियां

गडकरी ने कहा कि गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल के बजाय बिजली, ग्रीन हाइड्रोजन, एथनॉल, बायो-CNG और बायो-एलएनजी सरीखे सस्ते ईंधनों के इस्तेमाल को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 02, 2022 पर 11:13 PM
खत्म होगी महंगे पेट्रोल की टेंशन, नितिन गडकरी ने बताया, सिर्फ 1 लीटर हाइड्रोजन से 450 किलोमीटर चलेंगी गाड़ियां
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं डीजल-पेट्रोल की गाड़ी में बैठता ही नहीं हूं

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने देश के सार्वजनिक परिवहन ढांचे में डीजल ईंधन का इस्तेमाल घटाने पर जोर दिया है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि बिजली से चलने वाली बसों के यात्री टिकट डीजल से चलने वाली बसों के मुकाबले 30 प्रतिशत सस्ते हो सकते हैं।

गडकरी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि देश भर के राज्यों के सड़क परिवहन निगम कभी फायदे में नहीं आ सकते, क्योंकि इनकी बसें महंगे डीजल से चलती हैं। उन्होंने कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ बोल रहा हूं कि बिजली से चलने वाली एसी बसों के यात्री टिकट डीजल से चलने वाली बस के मुकाबले 30 प्रतिशत तक आसानी से सस्ते हो सकते हैं।

हाइड्रोजन से चलेंगी गाड़ियां

इंदौर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में गडकरी ने शहर के लोगों और जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि आपकी सभी मांगों को हम मंजूर करते हैं लेकिन मेरी भी एक डिमांड है, उसे आपको पूरा करना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर को ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण से मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि शहर के सांसद और मेयर इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएं। इंदौर देश का मॉडल शहर बने इसका प्रयास होना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें