Get App

No Helmet No Fuel: इस राज्य में अब हेलमेट नहीं पहना तो नहीं मिलेगा पेट्रोल, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लागू होगा नया नियम

No helmet no fuel: भारत में हर साल हजारों लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं। दोपहिया वाहन सवारों की सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादातर मौतें हेलमेट न पहनने के कारण होती हैं। इन हादसों को कम करने के लिए सरकारें अलग-अलग नीतियां और नियम बनाती हैं। अब, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने दोपहिया वाहन मालिकों के लिए एक नई नीति प्रस्तावित की है

Akhileshअपडेटेड Jan 12, 2025 पर 8:32 PM
No Helmet No Fuel: इस राज्य में अब हेलमेट नहीं पहना तो नहीं मिलेगा पेट्रोल, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लागू होगा नया नियम
No helmet no fuel: यह कदम राज्यभर में दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों को रोकने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है

No helmet no fuel policy in UP: उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने दोपहिया वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं और मौतों की घटनाओं में कमी लाने के लिए राज्य भर में 'हेलमेट नहीं तो तेल नहीं' सख्त नीति लागू करने का प्रस्ताव पेश किया है। परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने गत 8 जनवरी को एक आधिकारिक पत्र जारी कर सभी पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देश दिया कि वे हेलमेट लगाए बगैर पेट्रोल खरीदने के लिए आने वाले लोगों को तेल न दें।

राज्य के सभी 75 जिलों के जिलाधिकारियों और संभागीय परिवहन आयुक्तों को भेजे गए पत्र में इस निर्देश को तत्काल लागू करने पर जोर दिया गया है। इस पत्र में दुर्घटना से संबंधित डेटा का हवाला दिया गया है। जिसमें दर्शाता है कि दोपहिया वाहन दुर्घटना के शिकार लोगों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की होती है जिन्होंने घटना के समय हेलमेट नहीं लगा रखा होता।

इसमें राज्य में सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा के दौरान इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी किए गए निर्देशों पर भी प्रकाश डाला गया है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य में हर साल सड़क हादसों में 25-26 हजार लोग मारे जाते हैं।

बिना हेलमेट की अधिक होती हैं मौतें!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें