FIITJEE पर नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, 310 बैंक अकाउंट सीज, 60 लाख रकम फ्रीज, मालिक से भी होगी पूछताछ

DCP राम बदन सिंह ने बताया कि इस मामले में क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट और क्रिमिनल कॉस्पिरेंसी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीसीपी ने बताया कि अभिभावकों की शिकायत पर FIITJEE के MD दिनेश गोयल समेत नौ लोगों के खिलाफ सेक्टर-58 थाने में केस दर्ज हुआ है। अभिभावकों की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था

अपडेटेड Feb 03, 2025 पर 8:30 PM
Story continues below Advertisement
FIITJEE पर नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, 310 बैंक अकाउंट सीज, 60 लाख रकम फ्रीज, मालिक से भी होगी पूछताछ

IIT-JEE और मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कराने वाले FIITJEE इंस्टीट्यूट पर नोएडा पुलिस कमिश्नरेट बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। फीस लेने के बाद कोर्स पूरा कराए बिना कोचिंग सेंटर बंद करने के मामले में पुलिस ने कोचिंग इंस्टिट्यूट के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। FIITJEE संस्था से जुड़े 310 बैंक अकाउंट को नोएडा पुलिस ने सीज कर दिया है। ये अकाउंट नोएडा के अलग-अलग बैंक की ब्रांच में खुले हैं। इसके अलावा निजी खातों में करीब 60 लाख रुपए को भी सीज किया गया है और बाकी अकाउंट की डिटेल निकाली जा रही है।

FIITJEE के मालिक दिनेश गोयल को पूछताछ के लिए थाना सेक्टर-58 भी बुलाया गया है। साथ ही पुलिस ने 31 ऐसे टीचर को भी पूछताछ के लिए बुलाया है, जो कोचिंग सेंटर में पहले पढ़ाते थे। उनके बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।

इस मामले में अब तक 250 से ज्यादा अभिभावकों के बयान दर्ज हो चुके हैं। DCP राम बदन सिंह ने बताया कि इस मामले में क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट और क्रिमिनल कॉस्पिरेंसी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।


डीसीपी ने बताया कि अभिभावकों की शिकायत पर MD समेत नौ लोगों के खिलाफ सेक्टर-58 थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कर रही है। अभिभावकों की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था।

सेक्टर-58 थाने में गौड़ सिटी निवासी सतसंग कुमार की शिकायत पर FIITJEE प्राइवेट लिमिटेड के MD डीके गोयल , सेक्टर-62 फिटजी सेंटर के हेड रमेश पार्थ हल्दर, मोनिका, राजीव हल्दर, साधू राम बंसल, रुस्तम दिनशॉ बाटलीवाला, शशिकांत दूबे, मोहित सरदाना, आनंद रमन पी के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

सतसंग कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चे का दाखिला JEE की तैयारी के लिए कोचिंग सेंटर में कराया था। जब कोचिंग सेंटर को बंद किया गया इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कोचिंग सेंटर की तरफ से अभिभावक या छात्र को कोई जानकारी नहीं दी गई। इस सेंटर पर 2000 से ज्यादा छात्र कोचिंग ले रहे थे।

ज्यादातर अभिभावकों ने 90 से 100 परसेंट तक पैसा जमा किया है। पैरेंट़्स का आरोप है कि FIITJEE की तरफ से पूरी योजना के साथ ऐसा किया गया। नोएडा के अलावा, गाजियाबाद और पटना, मध्य प्रदेश में भी कोचिंग सेंटर को बंद किया गया। जिसके बाद वहां भी हंगामा हुआ था।

अभिभावकों ने बताया कि यहां पर करीब 2,000 बच्चे पढ़ते हैं। इसकी फीस दूसरे संस्थानों से बहुत ज्यादा है। लोगों ने लोन लेकर फीस भरी है। संस्थान कोर्स पूरा कराए या फिर फीस वापस करे। उसके बाद हम लोग तय करेंगे कि बच्चे को कौनसे संस्थान में पढ़ाना है।

उन्होंने आगे कहा, देश के कई राज्यों से FIITJEE के इंस्टीट्यूट बंद हो रहे थे, तो हम लोगों ने आकर बात की थी, उस दौरान आश्वासन दिया गया था कि नोएडा कैंपस में ऐसा नहीं होगा।

FIITJEE के चेयरमैन डीके गोयल ने कर्मचारी को मीटिंग में दीं भद्दी-भद्दी गालियां, सैलरी को लेकर चल रही थी बात, Video Viral

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।