Get App

Noida Traffic Advisory: नोएडा से दिल्ली जाने वाले हो जाएं अलर्ट, DND रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन, पढ़ें नोएडा पुलिस की एडवाइजरी

Noida Traffic Advisory: दिल्ली नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी टोल रोड पर मरम्मत का काम होने वाला है। इस मामले में नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी। नोएडा के जिन इलाकों में डायवर्जन किया जाना है, उनके बारे में भी जानकारी दी गई है। ऐसे में घर से निकलने से पहले नोएडा पुलिस की एडवाइजरी पढ़ लें

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 23, 2025 पर 10:46 AM
Noida Traffic Advisory: नोएडा से दिल्ली जाने वाले हो जाएं अलर्ट, DND रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन, पढ़ें नोएडा पुलिस की एडवाइजरी
Noida Traffic Advisory: नोएडा में डीएनडी टोल रोड पर विज्ञापन बोर्ड संबंधी मरम्मत कार्य के चलते रविवार रात 12 बजे से पांच घंटे तक रूट डायवर्जन रहेगा।

अगर आप रोजाना दिल्ली और नोएडा के बीच सफर करते हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाली DND टोल रोड पर अब मरम्मत का काम शुरू होने वाला है। इसके लिए नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। हालांकि राहत की बात ये है कि मरम्मत का काम रात के समय किया जाएगा। जिससे दिन के समय में ट्रैफिक पर कम असर पड़ेगा। बता दें कि रविवार रात 12 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक डीएनडी टोल रोड पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।

डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए कृपया वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। कोई भी परेशानी होने पर ट्रैफिक हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं वहीं किसी को कोई परेशानी नहीं हो। इसके लिए यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

यह होगा डायवर्जन

1 - महामाया की ओर से डीएनडी की ओर जाने वाले वाहन, दलित प्रेरणा स्थल से सीधे चिल्ला होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें