Nora Fatehi का डीपफेक वीडियो हुआ सर्कुलेट, एक्ट्रेस ने बताया Shocking!

सोशल मीडिया भ्रामक खबरों का ठिकाना है। लोगों के सामने ऐसी अनगिनत खबरें होती हैं जो सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए गलत तरीके से परोसी जाती हैं। अब यही सिलसिला AI के आने के बाद से वीडियोज में भी शुरू हो गया है। AI की मदद से किसी के भी चेहरे को स्वैप कर आवाज बदलकर डीपफेक वीडियोज तैयार किए जाते हैं। हाल ही में नोरा फतेही भी इसका शिकार हुईं-

अपडेटेड Jan 21, 2024 पर 7:30 AM
डीपफेक वीडियो को लेकर नोरा फतेही ने शेयर की इंस्टा स्टोरी

रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट के बाद अब नोरा फतेही का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया जा रहा है। AI के आने के बाद से लगातार सेलेब्स इसका शिकार हो रहे हैं। ये वायरस इतनी तेजी से फैल रहा है कि समय पर इस पर लीगल एक्शन ले पाना काफी मुश्किल है। नोरा फतेही ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक ऐसी ही फेक वीडियो का भंडाफोड़ किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक लोकल ब्रांड को प्रमोट करती नजर आ रही हैं।

क्लोदिंग ब्रांड ने नोरा की तस्वीर का किया गलत इस्तेमाल

Lulumelon.official के इंस्टा हैंडल पर एक ऐड लगा है। इस ऐड में नोरा फतेही उनके कपड़ों को प्रमोट करती नजर आ रही हैं। नोरा ने अपने हैंडल से उनके फेक ब्रांड प्रमोशन का भंडाफोड़ किया। लिखती हैं कि मैं शॉक में हूं! ये मैं नहीं हूं। अगर आप ध्यान से देखें तो Lulumelon की ऐड में नोरा की तरह ही एक लड़की दिखाई दे रही है। लुक और आवाज से फर्क कर पाना काफी मुश्किल है कि ये असली है या नकली।


दिल्ली पुलिस ने रश्मिका का डीपफेक वायरल करने वाले को पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने हाल ही में रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। रश्मिका मंदाना का वीडियो बनाने वाले और बनाने वाले एक 24 साल के आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के ईमानी नवीन हैं। रश्मिका के चेहरे को लंदन में रह रहीं इंफ्लुएंसर जारा पटेल की बॉडी के साथ स्वैप किया गया था। जारा लिफ्ट के अंदर एंट्री करते हुए नजर आती हैं और फिर रश्मिका में बदल जाती हैं।

Shoaib Malik ने 13 साल छोटी पाकिस्तानी एक्ट्रेस से किया निकाह, सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरें

मंत्रालय ने अपनाया कड़ा रुख

इस तरह के वायरल वीडियोज के बाद केंद्र सरकार ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। दिसंबर 2023 को केंद्रीय मंत्री राजेंद्र चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से मुलाकात की और इस तरह की खबरों पर पाबंदी लगाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्हें तेजी से इसके खिलाफ काम करने की हिदायत भी दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।