Get App

महिलाओं में बढ़ता मोटापा है खतरनाक, फौरन करें कंट्रोल नहीं तो बढ़ सकती है ये बीमारियां

Obesity in Women: शरीर को फिट और स्वस्थ बनाए रखने के लिए वजन को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। मोटापा बढ़ने से कई तरह की बीमारियां फैल सकती हैं। वैसे तो पुरुष और महिला, दोनों के लिए मोटापे की समस्या काफी गंभीर समस्या है। इससे महिलाओं को शारीरिक और मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। यह समस्या तब शुरू होती है। जब शरीर उपयोग की तुलना में कैलोरी को अधिक मात्रा में जमा करता है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Mar 06, 2023 पर 4:51 PM
महिलाओं में बढ़ता मोटापा है खतरनाक, फौरन करें कंट्रोल नहीं तो बढ़ सकती है ये बीमारियां
मोटापे से डायबिटीज, हार्ट डिजीज, ब्रेस्ट कैंसर आदि बीमारियों के होने की आशंका बढ़ जाती है

Obesity in Women: आज कल की बदलती लाइफस्टाइल और खान पान से मोटापा आम समस्या हो गई है। महिलाओं के लिए यह और खतरनाक है। महिलाओं में मोटापा के कारण कई शारीरिक और मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रोल और हार्ट जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही मोटापा बढ़ने से महिलाओं को बहुत परेशानी आती है। थोड़ी दूर चलने या दोड़ने पर महिलाओं की सांस फूलने लगती है। अधिक मोटापा के कारण महिलाओं में अनिद्रा, तनाव और चिंता जैसी मानसिक समस्याएं देखने को मिलती हैं।

हाउस वाइफ में वजन बढ़ने की समस्या ज्यादा देखी जाती है। इसकी वजह ये है कि ये घर के काम में तो व्यस्त रहती हैं। लेकिन शरीर को फिट रखने और बॉडी वेट को बनाए रखन के लिए शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं रहती हैं। अगर घर पर रहेंगी, एक्सरसाइज नहीं करेंगी, चलना-फिरना कम होगा तो वजन बढ़ सकता है।

जानिए क्यों बढ़ता है मोटापा 

ओबेसिटी या मोटापे की समस्या तब शुरू होती है। जब शरीर में कैलोरी अधिक मात्रा में जमा होने लगती है। शरीर को ठीक से काम करने और सक्रिय रहने के लिए कैलोरी और आवश्यक विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत होती है। लेकिन अगर शरीर उपयोग के मुकाबले अधिक कैलोरी जमा करता है। तब ऐसी स्थिति में वजन बढ़ने लगता है। अगर बढ़ते वजन पर समय रखते ना कंट्रोल किया जाए तो यह मोटापे का रूप ले सकता है। इतना ही नहीं बॉडी मास इंडेक्स (BMI) का इस्तेमाल करके भी जान सकते हैं। बीएमआई में हेल्दी और अनहेल्दी रेंज का पता चलता है। यह एक ऐसा टूल है, जो बॉडी फैट का सही से अनुमान लगाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें